The Vvaan Box Office Collection Day 2: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है. ये पहली बार है जब सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए हैं. पहले दिन की कमाई को देखकर के एक बात तो साफ है कि तमन्ना और सिद्दार्थ की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया है. हालांकि फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठीक कमाई की है. लेकिन फिल्म वन की समीक्षों ने काफी तारीफ की है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले है और लोगों ने इसको पसंद किया है.
'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म वन का कुल बजट लगभग 80 से 100 करोड़ रुपए है. दूसरे दिन तक 'वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार और तेज कर दी है. फिल्म फिलहाल देशभर में 5,999 शोज में चल रही है और दूसरे दिन सैकनिल्क ( Sacnilk) के अनुसार अब तक 8.43 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है. सैकनिल्क (Sacnilk) के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का अब तक का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 16.43 करोड़ और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 19.55 करोड़ पहुंच गया है.
हालांकि ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं और दिन के खत्म होने तक ऑफिशियल कलेक्शन आने के बाद इनमें बदलाव संभव है. पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे साफ है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल रहा है. अब सभी की नजरें इसके संडे के प्रदर्शन पर टिकी हैं, जहां फिल्म की कमाई पर और ज्यादा बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है.
हनुमान अंश को पछाड़ा
वहीं 51 दिन से बॉक्स ऑफिस पर छाई हनुमान अंश की 51 वें दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म फिलहाल देशभर में 3,523 शोज़ में चल रही है और लाइव ट्रैकिंग के अनुसार आज ₹5.58 करोड़ नेट की कमाई कर चुकी है. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 297.11 करोड़ और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 350.94 करोड़ तक पहुंच गया है. रिलीज के 51वें दिन भी फिल्म की मजबूत पकड़ यह दिखाती है कि दर्शकों के बीच 'हनुमान अंश' का क्रेज बरकरार है. लेकिन फिल्म वन ने दूसरे दिन हनुमान अंश से ज्यादा कमाई की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं