सलमान खान बीते कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म में सलमान खान एक फौजी की भूमिका में नजर आने वाले हैं. ऐसे में भाईजान के फैंस इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं. मातृभूमि का ट्रेलर में शुक्रवार को रिलीज होने वाला है. ऐसे में सलमान खान की इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जो भाईजान के फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा देगी. दरअसल मातृभूमि ने रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है.
कितने रुपये में बिके राइट्स
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि के सभी राइट्स जियो स्टूडियोज ने खरीद लिए हैं. ट्रेड सर्कल्स में खबर है कि यह डील करीब 325 करोड़ रुपये की है. इसमें ओटीटी, सैटेलाइट टीवी और दुनियाभर के थिएटर राइट्स शामिल हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस डील में वर्ल्डवाइड थिएटर राइट्स का बेस वैल्यू 150 करोड़ रुपये माना जा रहा है. यानी फिल्म को डील को सही साबित करने के लिए दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी. यह आंकड़ा फिल्म के लिए काफी ऊंचा बेंचमार्क है.
#Matrubhumi acquired by Jio Studios for ₹325 crore, including OTT, satellite TV and worldwide theatrical rights. With ₹150 crore considered the base value for the worldwide theatrical share, the film would need to surpass the ₹400 crore mark at the worldwide box office to justify the deal.
— Harminder 🍿🎬🏏 (@Harmindarboxoff) November 5, 2026
फिल्म का बजट
मातृभूमि सलमान खान की देशभक्ति से प्रेरित फिल्म है. यह 2020 के गलवान घाटी विवाद पर आधारित बताई जा रही है. पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था, जिसे बाद में बदलकर मातृभूमि रखा गया. फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे. उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं.
मीडिया रिपोक्ट्स की मानें तो मातृभूमि का बजट करीब 125 करोड़ रुपये बताया जाता है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सेंसर बोर्ड से पास हो गया है. ट्रेलर की लंबाई करीब 4 मिनट 43 सेकंड है और इसे यू/ए 16+ सर्टिफिकेट मिला है. रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें | खत्म हुआ इंतजार, इस दिन आ रहा है सलमान खान की मातृभूमि का ट्रेलर, नोट कर लें तारीख
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं