विज्ञापन

Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने जेरी के डॉन में स्वैग और डांस से मचाया धमाल, बंदूकों के साये में हरियाणवी डांसिंग क्वीन का रेट्रो लुक सुपरहिट

Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना इन दिनों धूम मचाए हुए है. हरियाणा की डांसिंग क्वीन के रेट्रो लुक ने तो फैन्स का दिल ही जीत लिया है.

Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने जेरी के डॉन में स्वैग और डांस से मचाया धमाल, बंदूकों के साये में हरियाणवी डांसिंग क्वीन का रेट्रो लुक सुपरहिट
Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी का नया वीडियो, डांसिंग क्वीन का रेट्रो लुक वायरल
youtube
नई दिल्ली:

Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना इन दिनों धूम मचाए हुए है. उनका गाना डॉन यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है और इस पर फैन्स के खूब कमेंट भी आ रहे हैं. हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का ये गाना 6 नवंबर को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था और इसे अभी तक 37 लाख व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने में सपना जेरी के साथ नजर आ रही हैं. वैसे भी इस गाने के सिंगर-कंपोजर-लिरिक्स जेरी ही हैं. जेरी का गाना और सपना चौधरी की परफॉर्मेंस फैन्स को खूब पसंद आ रही है. साथ ही हरियाणा की डांसिंग क्वीन के रेट्रो लुक के तो कहने ही क्या.

सपना चौधरी-जेरी की जोड़ी 

वेस्टर्न बीट्स ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए गाने का निर्देशन साहिल संधु ने किया है. वीडियो में सपना का डांस, जेरी का अंदाज और दोनों की स्क्रीन प्रेजेंस गाने को खास बना रही है. डॉन की शुरुआत दमदार लाइन ‘कौन हो तुम, कौन हो तुम… गुंडे लगते हो शक्लों से या कहीं के डॉन हो तुम' से होती है. गाने की थीम पावर, दबदबे और रौबदार अंदाज के इर्द-गिर्द बुनी गई है.

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी और खेसारी लाल की जोड़ी ने ‘बलम' गाने में मचाया धमाल, 76 लाख बार देखा गया वीडियो

हीर के महिला वोकल्स इसमें नया रंग जोड़ते हैं. डॉन को जेरी ने गाया है और इसके बोल लिखने के साथ संगीत भी तैयार दिया है. महिला आवाज हीर की है, जबकि म्यूजिक प्रोडक्शन इंट्स वैम्पायर ने किया है. कोरियोग्राफी बॉब ने की है. इस गाने पर खूब कमेंट भी आ रहे हैं. एक कमेंट आया है कि सपना मैडम हरियाणवी म्यूजिक को इंटरनेशनल मंचों तक ले गई हैं. वही एक ने ही को हरियाण का बेस्ट वॉयस बताया है.

सपना चौधरी कैसे बनीं हरियाणा की लोकप्रिय स्टार?

सपना चौधरी ने स्टेज शो और लोकल ऑर्केस्ट्रा से अपने करियर की शुरुआत की थी. धीरे-धीरे उनके डांस वीडियो और गाने हरियाणा से बाहर भी लोकप्रिय होने लगे. तेरी आंख्या का यो काजल जैसे गानों ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई. बिग बॉस 11 में आने के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई. इसके बाद उन्होंने फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी काम किया. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Video, Sapna Choudhary Songs, Entertainment, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com