विज्ञापन

खत्म हुआ इंतजार, इस दिन आ रहा है सलमान खान की मातृभूमि का ट्रेलर, नोट कर लें तारीख

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है. भाईजान के फैंस भी इस फिल्म का ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं.

खत्म हुआ इंतजार, इस दिन आ रहा है सलमान खान की मातृभूमि का ट्रेलर, नोट कर लें तारीख
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन आ रहा है सलमान खान की मातृभूमि का ट्रेलर
NDTV

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है. भाईजान के फैंस भी इस फिल्म का ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं.  अब मातृभूमि को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सलमान खान की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा. इसको लेकर खुलासा हो गया है. फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर शुक्रवार, 6 नवंबर को रिलीज होने वाला है. भाईजान ने दिवाली का मौके देखते हुए इसे रिलीज करने का फैसला किया है. 

कब आएगा ट्रेलर

मातृभूमि 15-16 जून 2020 को गलवान घाटी में हुई घटना पर आधारित है. सलमान खान इसमें कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है. पहले इसका फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था. कर्नल संतोष बाबू 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे. उन्होंने भारतीय सैनिकों का नेतृत्व करते हुए सीमा पर हुई उस मुश्किल स्थिति का सामना किया था. फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.

कितना लंबा होगा फिल्म का ट्रेलर

मातृभूमि के ट्रेलर की खास बात यह है कि इसकी अवधि करीब 4 मिनट 43 सेकंड है. इसे यूए 16+ सर्टिफिकेट मिला है. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सलमान खान फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करेंगे. संभावना है कि फिल्म 20 नवंबर या 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है. 

मातृभूमि देशभक्ति और जवानों के बलिदान की कहानी को पर्दे पर उतारने का प्रयास है. गलवान घटना को याद करते हुए फिल्म में सलमान का किरदार भारतीय सेना की बहादुरी को दिखाएगा. निर्देशक अपूर्व लखिया ने इस कहानी को संवेदनशीलता के साथ पेश करने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ें | Salman Khan ने एक ही टेक में शूट किया Maatrubhumi का Teri Sexy Beauty Song

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maatrubhumi, Maatrubhumi 2026, Maatrubhumi Cast, Maatrubhumi Trailer, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com