जया प्रदा और मिथुन चक्रवर्ती की जोड़ी 80 से 90 के दशक में खूब पॉपुलर हुईं, जिन्होंने स्वर्ग से सुंदर, त्यागी, जीवन युद्ध और प्यार के दो पल जैसी फिल्मों में काम किया. वहीं इन्हीं में से एक 1986 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी शामिल है, जिसका गाना आज भी खूब पॉपुलर है. यह गाना अमर प्रेम की मिसाल देता है, जिसमें मिथुन और जया प्रदा का रोमांस देखने को मिला था. वहीं इस गाने को आशा भोसले और मोहम्मद अजीज ने अपनी आवाज से अमर बनाया है. इस गाने को आज भी फैंस काफी पसंद करते हैं और गांव देहात में काम करते हुए फैंस मोबइल पर सुनते हैं.
मुद्दत फिल्म का गाना
मुद्गत फिल्म 1986 में आई थी, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा का रोमांस देखने को मिला था. इस फिल्म की कहानी कानून की पढ़ाई कर रही स्टूडेंट भारती (जया प्रदा) की है, जो मशहूर सिंगर-डांसर रवि शंकर सिंह (मिथुन चक्रवर्ती) की बड़ी फैन हैच. एक दिन वह रवि को पुलिस द्वारा गिरफ्तार होते हुए देखती है, जिसने राणा सिंह की हत्या कबूल किया होता है और उसे फांसी की सजा सुनाई जाती है. इसेक बाद रवि के आखिरी संगीत कार्यक्रम में भारती जाती है. जहां रवि उसका अपहरण करके उससे जबरन शादी कर लेता है. दरअसल, दोनों मिलकर यह योजना बनाते हैं ताकि रवि की फांसी की सजा आजीवन कारावास में बदल जाए. लेकिन कोर्ट फिर भी फांसी की सजा बरकरार रखता है. इसके बाद भारती रवि की बेगुनाही साबित करने के लिए सबूत जुटाती है और असली हत्यारे के सच से पर्दा उठाती है. इसी अमर प्यार पर फिल्म में गाना प्यार हमारा अमर रहेगा दिखाया गया है, जिसे मोहम्मद अजीज और आशा भोसले ने आवाज दी है.
1986 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
मुद्दत एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसे के बपाइयाह ने डायरेक्ट किया है. वहीं मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा, पद्मिनी कोल्हापुरे, कादर खान, शक्ति कपूर और असरानी अहम किरदार में नजर आए थेय यह तेलुगू फिल्म चठमटो पोरातम का रीमेक थी, जो कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1986 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वाली फिल्म बनी. फिल्म ने 1.48 करोड़ के बजट में 15 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था.
मुद्दत के पॉपुलर गाने
बप्पी लहरी द्वारा कंपोज किए गए और इंदीवर द्वारा लिखे गए मुद्दत फिल्म के गाने खूब पॉपुलर हुए. प्यार हमारा अमर रहेगा के अलावा मुझे कहते हैं रोमियो, लव एक्सप्रेस, पेड़ों को गाली देने दो लोगों को हंसने दो और उठो जागो चलो बहनों को किशोर कुमार और आशा भोसले ने अपनी आवाज में पॉपुलर किया.
ये भी पढ़ें- 16 साल की थीं मंदाकिनी, जब किया राम तेरी गंगा मैली का वो झरने वाला गाना, कहा- राज कपूर मेरे सामने थे
ये Video भी देखें: वंदे मातरम् विवाद पर बोले मिथुन चक्रवर्ती, 'ये हमारे देश की जान है'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं