Gemini Tarot Card Horoscope 07 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: लंबे समय से चाही हुई किसी निजी वस्तु के मिलने की स्थिति बन सकती है. इस वस्तु को प्राप्त करने के लिए धीरे-धीरे पैसों की बचत करते आए हैं. मनचाही इच्छा पूरी होने से उत्साहित होंगे. इस समय जीवनसाथी की व्यवसाय करने इच्छा पर परिजनों से चर्चा कर सकते हैं.अपने रुचि के कार्यों को पूरा करने में जल्दबाजी न करें. सही तरीके से किए गए कार्यों के परिणाम आत्मविश्वास में वृद्धि कर सकते है. कुछ नए सामाजिक संपर्कों में आपका प्रभाव बढ़ सकता है.
व्यवसायिक/ Professional
साक्षात्कार में उच्च अधिकारियों के समक्ष अपनी काबिलियत का अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. नौकरी के कुछ अच्छे विकल्प सामने होने पर सही विकल्प का चयन सोच समझकर करें.जल्दबाजी में किए गए निर्णय से बाद में पछताना पड़ सकता है. परिवार से दूर जाकर नौकरी करने की स्थिति पर पुनर्विचार कर सकते हैं. संतान की शिक्षा के लिए अच्छे संस्थानों की तलाश कर सकते हैं विदेश में चल रहे संस्थानों की अच्छे से जांच पड़ताल करें कर सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health
कार्यों के बीच में स्ट्रेचिंग करते रहे. पैरों में दर्द होने के बाद भी सभी कार्य पूरे करेंगे.
आर्थिक स्थिति/Finance
पुराने कर्जों से मुक्ति से राहत मिलेगी. बिना विश्वास और लिखित कार्रवाई के किसी को उधार न दें.
रिश्ते/Relationship
अचानक से जीवनसाथी को उपहार देकर अचंभित कर सकते है. सामने वाले की प्रतिक्रिया को मोबाइल में कैद कर सकते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं