Karthi Japan Official Trailer: साउथ की फिल्मों के पोस्ट से लेकर ट्रेलर का चर्चा हर तरफ रहती है. इसी बीच एक सुपरस्टार ऐसे हैं, जिनके फिल्मों के चुनाव की तारीफें तो फैंस करते नहीं थकते हैं. वह हैं एक्टर कार्थी, जिनकी फिल्म जापान का हाल ही में फर्स्ट लुक देखने को मिला था, जिसमें ‘जापान- मेड इंडिया' के पोस्टर में उन्हें गोल्डन दांत लगाए देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे. वहीं कुछ पोस्टर्स में वह गोल्ड के आसपास नजर आए थे. इसने फैंस के एक्साइटमेंट लेवल को और बढ़ा दिया था. वहीं अब फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर आ गया है, जिसे देख फैंस सलमान खान की टाइगर 3 को भूलते हुए नजर आ रहे हैं और दिवाली पर कार्थी की फिल्म को विनर बता रहे हैं.
जापान का ट्रेलर रिलीज | Japan (Tamil) - Official Trailer
सारेगामा तमिल के यूट्यूब पेज पर कुछ घंटे पहले जापान का ट्रेलर दिया गया है. वहीं इसकी रिलीज डेट भी दिवाली 2023 बताई गई है. गौरतलब है कि टाइगर 3 भी दिवाली के दिन रिलीज हो रही है. कार्थी की 25वीं फिल्म जापान है, जिसके साथ वह सिल्वर जुबली मनाने वाले हैं. वहीं इस ट्रेलर को खूब प्यार मिल रहा है. धमाकेदार कहानी और कार्थी का अंदाज देख फैंस ने कमेंट करना शुरु कर दिया है. ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एक यूजर ने लिखा, यदि 'निर्देशकों की पहचान करना' एक आर्ट है, तो कार्थी सर इसके पिकासो हैं. कार्थी हर फिल्म में बढ़ते हैं. खासकर इस फिल्म में उनका स्लैंग अनोखा है. वेटिंग फॉर जापान एंड कैथी 2. दूसरे यूजर ने लिखा, यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी. तीसरे यूजर ने लिखा, कार्थी धमाके के साथ वापस लौटे हैं. दिवाली विनर आ गया है.
टाइगर 3 से भिड़ेगा जापान
दिवाली 2023 को सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 भी जापान मूवी के साथ रिलीज होने वाली है. हालांकि कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारता है. यह देखना दिलचस्प होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं