Indian 2 On Netflix: 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई कमल हासन की इंडियन 2 अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है, जिसका हाल ही में ऐलान कर दिया गया है. यह फिल्म 1996 में ई हिंदुस्तानी का सीक्वल ह, जिसमें जबरदस्त एक्शन सुनने को मिल रहा है. हालांकि बजट के मुकाबले फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पस्त साबित हुई थी. इसके चलते केवल 29 दिन बाद ही फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने को तैयार है, जिसके चलते फैंस भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम पेज पर इंडियन 2 का पोस्टर शेयर किया गया, जिसमें रिलीज डेट 9 अगस्त बताई गई है. वहीं तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में फिल्म को रिलीज करने की जानकारी दिया था. कैप्शन में लिखा गया, तैयार हो जाइए, इंडियन ताता सिस्टम वापस आ गए हैं. इंडियन 2 नेटफ्लिक्स पर 9 अगस्त में तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट
इस जानकारी के सामने आते ही फैंस ने रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, भगवान का शुक्र है कि नेटफ्लिक्स के पैकेज को रिन्यू कराने का कारण मिल गया है. दूसरे यूजर ने लिखा, फिल्म को ना देखें. मैंने अपने पैसे और शांति दोनों गवाए हैं.
बता दें, इंडियन 2 में कमल हासन, प्रिया भवानी, नेदुमुणी वेनु, काजल अग्रवाल अहम रोल में आए. इसमें 250 करोड़ के बजट में फिल्म ने वर्ल्डवाइड केवल 148.75 करोड़ की कमाई की थी. वहीं भारत में यह आंकड़ा 81.25 करोड़ तक ही पहुंच पाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं