बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. फिल्म लाल सिंह चड्ढा के रिलीज होने के बाद बहुत से लोग आमिर खान की एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे है. फिल्म में उन्होंने मुख्य किरदार लाल सिंह चड्ढा का रोल किया है. यूं तो फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक है, लेकिन भारत में एक लाल सिंह भी रह चुके हैं, जिन्होंने खेल के मैदान में विदेशियों को धूल चटाई थी.
जी हां, हम बात कर रहे हैं, भारत के पहले सिख क्रिकेटर लाल सिंह की. लाल सिंह ने साल 1932 में भारत के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला था, जिसमें उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से अंग्रेजों को हिलाकर रख दिया था. लाल सिंह का जन्म मलेशिया के कुआलालंपुर में हुआ था. साल 1932 में भारत ने पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था. उस वक्त भारतीय टीम काफी नौसिखिया थी, बावजूद इसके लाल सिंह ने अंग्रेजों की सरजमीं पर अपनी बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन दिखाया था.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
उस वक्त अंग्रेज लाल सिंह की फील्डिंग देख काफी हैरान हो गए थे. लॉर्ड्स में हुए इस टेस्ट मैच में उन्होंने दो पारियों में बल्लेबाजी की थी. अपनी पहली बैटिंग में लाल सिंह ने 15 रन बनाए थे. वहीं दूसरी पारी में वह 29 रन पर आउट हो गए थे. टेस्ट मैच के अलावा क्रिकेटर लाल सिंह ने 32 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 1123 रन बनाए थे. अपने पूरे करियर में लाल सिंह ने 1 शतक और 5 अर्धशतक बनाए थे. क्रिकेट के मैदान में अंग्रेजों को धूल चटाने वाले लाल सिंह का निधन 19 नवंबर 1985 को हुआ था.
'रक्षा बंधन' के प्रीमियर पर अक्षय कुमार और उनके को-स्टार्स दिखे अलग अंदाज में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं