विज्ञापन

'बेवकूफी भरी हरकतें नहीं करनी चाहिए' इमरान खान पर भड़की पायल रोहातगी, बताया 'बेरोजगार अभिनेता'

पायल रोहतगी ने एक्टर इमरान खान को 'बेरोजगार अभिनेता' बताते हुए कहा-  एक तो आप अमेरिकी नागरिक हैं, ऊपर से आप भारत में रह रहे हैं. 

'बेवकूफी भरी हरकतें नहीं करनी चाहिए' इमरान खान पर भड़की पायल रोहातगी, बताया 'बेरोजगार अभिनेता'
पायल रोहतगी ने इमरान खान को बेरोजगार एक्टर बताया, किरण राव ने भी दिया एक्स भांजे पर रिएक्शन
नई दिल्ली:

लंबे समय से पर्दे से दूर रहीं अभिनेत्री पायल रोहतगी ने एक्टर इमरान खान पर तीखा हमला बोला है. इमरान खान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुए थे. पायल ने उन्हें 'बेरोजगार अभिनेता' बताते हुए कहा कि उन्हें राजनीति की कोई समझ नहीं है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें, अभिनेता 10 अक्टूबर को अगस्त क्रांति मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. बाद में पता चला कि वह भारतीय नागरिक नहीं हैं, बल्कि उनके पास 'ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया' (ओसीआई) है. 

पायल रोहातगी ने इमरान खान पर क्या कहा

अभिनेत्री ने आईएएनएस से ​​बातचीत में कहा, "उन्हें पता होना चाहिए कि उन्हें ऐसी बेवकूफी भरी हरकतें नहीं करनी चाहिए. वह भारतीय नागरिक नहीं हैं, बल्कि अमेरिकी नागरिक हैं. एक तो आप अमेरिकी नागरिक हैं, ऊपर से आप भारत में रह रहे हैं, यहां काम कर रहे हैं, शादी भी कर ली है... लेकिन मुझे लगता है कि आपने शायद वीजा नहीं लिया है, या फिर पता नहीं, शायद उनका तलाक हो गया है या ऐसा ही कुछ है."

उन्होंने आगे कहा, "आप विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर क्यों जा रहे हैं? कई ऐसे अभिनेता जिनके पास काम नहीं है, वे इन विरोध प्रदर्शनों में इसलिए जाते हैं ताकि उन्हें थोड़ी पब्लिसिटी मिल सके, क्योंकि वहां आप सभी लोग मौजूद होते हैं, है ना? चूंकि विरोध प्रदर्शनों को कवर किया जाता है, इसलिए बहुत से बेरोजगार अभिनेता वहां पहुंच जाते हैं."

यह भी पढ़ें | इमरान खान 11 साल बाद करेंगे बड़े पर्दे पर वापसी, दांव पर लगे करोड़ों, भारत छोड़ने के आदेश के बीच होगी रिलीज?

किरण राव ने भी कही ये बात

Latest and Breaking News on NDTV

किरण राव, आमिर खान की दूसरी एक्स वाइफ ने इंस्टाग्राम पर इमरान खान की खबर शेयर करते हुए लिखा, वाह अब मुंबई पुलिस भी. किरण राव का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

इमरान खान को भारत छोड़ने पर अपडेट

पहले यह खबर आई थी कि जिस अभिनेता को फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है, वह एफआरआरओ के इस नोटिस को चुनौती देने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. अभिनेता को भारत छोड़ने का आदेश इसलिए दिया गया क्योंकि उन पर हाल ही में अगस्त क्रांति मैदान में हुए विरोध प्रदर्शनों में कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से शामिल होने का आरोप है. इन प्रदर्शनों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी. 

एफआरआरओ ने अपने आदेश में कहा कि अभिनेता ने विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेकर कथित तौर पर 'फॉरेनर्स एक्ट' (विदेशी अधिनियम) का उल्लंघन किया है, क्योंकि वह भारतीय नागरिक नहीं हैं, बल्कि उनके पास 'ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया' (ओसीआई) है. 

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कुछ दिनों बाद ही, अभिनेता को देश छोड़ने का नोटिस जारी किया गया. इमरान के खिलाफ 'इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट' की धारा 7 और 29 के तहत कार्रवाई की गई है, और उन्हें इस नोटिस की एक प्रति मिल गई है. इस विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में 10 अक्टूबर को पुलिस ने अभिनेता को हिरासत में लिया था. 

यह भी पढ़ें | आमिर खान के भांजे को क्यों छोड़ना पड़ेगा देश, इमरान खान के पास भारत की नहीं नागरिकता, OCI का है कार्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Payal Rohatagi, Imran Khan, Kiran Rao, Aamir Khan Nephew
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com