विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2023

Tum Tum Reels: हीरामंडी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने रुमर्ड बॉयफ्रेंड सिदार्थ के साथ किया डांस, फैंस पूछने लगे डेटिंग पर सवाल

अदिति राव हैदरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सिद्धार्थ के साथ मस्ती करते हुए डांस करते हुए नजर आ रही हैं.

Tum Tum Reels: हीरामंडी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने रुमर्ड बॉयफ्रेंड सिदार्थ के साथ किया डांस, फैंस पूछने लगे डेटिंग पर सवाल
अदिति राव हैदरी ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

Aditi Rao Hydari and Siddharth Dance Video:अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड एक्टर सिद्धार्थ हमेशा अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर रिएक्शन नहीं दिया है. इसी बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों तमिल फिल्म एनिमी के गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं. 

अदिति राव हैदरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सिद्धार्थ के साथ मस्ती करते हुए डांस करते हुए नजर आ रही हैं. दोनों की ट्रेंडिंग रील साउथ के गाने पर है, जिसमें अदिति प्रिंटेड शरारा पहने बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में हैं, जिसे फैंस खास पसंद कर रहे हैं. जबकि  सिद्धार्थ ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लू डैनिम में दिख रहे हैं. इस वीडियो में दोनों का डांस जबरदस्त है, जिसे फैंस का काफी प्यार मिल रहा है.  

फैंस ने पूछे सवाल

एक्ट्रेस अदिति और सिद्धार्थ की वीडियो देखकर फैंस भी सवाल पूछे बिना नहीं रह पा रहे हैं. दरअसल, डेटिंग की खबरों को लेकर एक फैन ने उनकी शादी करने की डेट के बारे में पूछा है. जबकि दूसरे फैन ने डेटिंग की सच्चाई फैंस को बताने के लिए कहा है. हालांकि कई फैंस उनके डांस को काफी पसंद कर रहे हैं, जिसके चलते यह रिलीज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

बता दें,  साल 2021 में अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ  महा समुदरम में एक साथ काम कर चुके हैं, जिसके बाद से दोनों को कई बार कैफे में स्पॉट किया गया है. हालांकि  अभी तक दोनों ने रिश्ते पर ऑफिशियली कुछ नहीं बोला है. वर्कफ्रंट की बात करें तो अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चफ़धा, शर्मिन सेगल और संजीदा शेख के साथ संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स फिल्म हीरामंडी में नजर आने वाली हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Siddharth, Siddharth Film, Aditi Rao Hydari, Aditi Rao Hydari Dance, Aditi Rao Hydari With Siddharth, Aditi Rao Hydari Boyfriend, Aditi Rao Hydari Dance Video, Aditi Rao Hydari Instagram, Aditi Rao Hydari South Film, Hiramandi, Anime, Anime Film Song. Tum Tum, Tum Tum Reel, Dance Video, Ndtv Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com