हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra), जो कि मूवी बजरंगी भाईजान में 'मुन्नी' (Munni) की भूमिका निभाकर काफी मशहूर हो गई हैं, सोशल मीडिया में भी वे हमेशा छाई रहती हैं. सोशल मीडिया में हमेशा सक्रिय रहने वालीं हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra Video) ने एक बार फिर से अपना कोलाज वाला एक खूबसूरत वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है, जो भी उनके फैंस को भा गया है. तभी तो फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और साथ ही कमेंट्स भी कर रहे हैं.
हर्षाली मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके अलग-अलग मोमेंट्स देखने के लिए मिल रहे हैं. इन सभी मोमेंट्स में हर्षाली मल्होत्रा का मुस्कुराता हुआ प्यारा सा चेहरा देखने के लिए मिल रहा है. इसके बैकग्राउंड में जो ऑडियो चल रहा है, उसमें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पहली नजर के प्यार में मैं भरोसा नहीं करती कि शक्ल देख कर प्यार हो गया, लेकिन जरा इस चेहरे को देखिए. इससे भला प्यार नहीं तो और क्या होगा? हर्षाली मल्होत्रा के इस वीडियो को कुछ ही समय में 14 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हर्षाली मल्होत्रा के फैंस हार्ट इमोजी बनाकर हर्षाली पर प्यार लुटा रहे हैं. फैंस उन्हें बहुत ही खूबसूरत और बेहद क्यूट बता रहे हैं. इससे पहले हर्षाली मल्होत्रा ने ग्रीन कलर के सूट में अपना एक सादगी भरा वीडियो शेयर किया था, जिसमें कि 'सजना है मुझे सजना के लिए' गाने पर वे बहुत ही खूबसूरती से डांस करती हुईं नजर आ रही थीं. इस वीडियो को भी फैंस ने खूब पसंद किया था.
ये भी देखें: KBC 13 में गीता सिंह गौर ने जीते एक करोड़ रुपये, यूं पहुंचीं हॉट सीट तक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं