विज्ञापन

हनुमान अंश के सिंगर ने किया फ्लाइट में सफर तो पब्लिक ने कर दी डिमांड, वीडियो देख भर आएंगी आंखें

हनुमान अंश के गाने मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान से फेमस हुए सिंगर सुनील लोधी को फ्लाइट में लोगों ने घेर लिया और उनसे इस गाने को गुनगुनाने की डिमांड की. 

हनुमान अंश के सिंगर ने किया फ्लाइट में सफर तो पब्लिक ने कर दी डिमांड, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुनील लोधी ने गाया हनुमान अंश का गाना
नई दिल्ली:

नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश की 2026 की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिसने 2 करोड़ के कम बजट में 200 करोड़ पार का कलेक्शन 36 दिनों में हासिल कर लिया है. हालांकि रिलीज के बाद पहले 18 दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमे देखने को मिले. लेकिन वर्ड ऑफ माउथ के जरिए फिल्म को रफ्तार मिली. वहीं इस फिल्म का भजन काफी चर्चा में आ गया, जो था मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान , जिसे सिंगर सुनील लोधी ने गाया. वहीं उन्हें शोहरत दिलाई. इसी के चलते उनका लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें देखकर फ्लाइट में बैठे लोग उनसे मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने की डिमांड करते हुए नजर आ रहे हैं. 

सुनील लोधी ने गाया मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान से शोहरत हासिल करने वाले सिंगर सुनील लोधी ने हाल ही में फ्लाइट में सफर किया. वहीं जैसे ही बैठे वहां उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई और पब्लिक डिमांड पर उन्होंने इन दिनों सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो रहे गाने मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान को गाया. इस भजन की शुरूआत करते ही लोग उनकी वीडियो बनाने लगे. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है. 

ये भी पढे़ं- Haiwaan Box Office Collection Day 1: 17 साल बाद साथ लौटे अक्षय-सैफ का नहीं चला जादू, ओपनिंग पर हनुमान अंश से हारी हैवान

हनुमान अंश ने दिलाई सुनील लोधी को सफलता

बुंदेलखंड के लोकगायक और नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी इन दिनों अपनी आवाज को लेकर पूरे देश में चर्चा में हैं. उनकी आवाज में गाया भजन फिल्म 'हनुमान अंश' में शामिल है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. हाल ही में उन्होंने कहा, "सभी दर्शकों और मुझे चाहने वालों का दिल से स्वागत करता हूं. मैं यह कहूंगा कि उन्होंने मुझे बहुत समर्थन किया और मुझे बहुत आगे तक लेकर गए. माता-पिता और अन्य रिश्तेदार मौजूद हैं, मुझे बस उन सभी का आशीर्वाद चाहिए. मेरे साथ अंकित पांडेय गुरु जी मौजूद हैं, जिन्होंने मुझे संगीत में बहुत आगे तक ले जाने का प्लान बनाया है."

हनुमान अंश में मिला मौका

 'मोरे संकट के कटैया' भजन ने सुनील की आवाज को उन लोगों तक पहुंचाया, जो अब तक उनसे अनजान थे. उनकी आवाज म्यूजिक प्रोड्यूसर पंकज तक भी पहुंची. उन्होंने सुनील की रिकॉर्डिंग सुनी और भक्ति भाव से भरी आवाज से बेहद प्रभावित हुए, जिसके बाद उन्हें फिल्म में मौका दिया गया.  

ये भी पढे़ं- Spotify- Apple Music से पहले दूरदर्शन का इकलौता शो, जो करता था संगीत प्रेमियों की चाहत पूरी, बुधवार और शुक्रवार को रहता था 6 गानों का इंतजार

ये Video भी देखें: नीम करौली बाबा की कहानी 'हनुमान अंश' का शो हटाना पड़ा भारी, बंद हुआ 50 साल से चल रहा गेटी गैलेक्सी थिएटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Suneel Lodhi, Hanuman Ansh Song, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com