विज्ञापन

28 साल पुराना वो गाना जिसमें छिपी है काजोल के सच्चे प्यार की दिलकश कहानी, जतिन-ललित के म्यूजिक और कुमार सानू की आवाज में आज भी सुपरहिट

कुमार सानू की आवाज में गाया गया एक रोमांटिक गाना आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. यह गाना पहले-पहले प्यार का एहसास करवाता है.

28 साल पुराना वो गाना जिसमें छिपी है काजोल के सच्चे प्यार की दिलकश कहानी, जतिन-ललित के म्यूजिक और कुमार सानू की आवाज में आज भी सुपरहिट
कुमार सानू का वो गाना जो अजय देवगन-काजोल की मोहब्बत का सिंबल बन गया
NDTV

जब रोमांटिक गानों की बात होती है कि 90 के दशक का दौर सबसे ज्यादा याद किया जाता है. 90 के दशक में कुमार सानू सबसे पॉपुलर सिंगर में से एक थे, जिनके गानों को आज भी खूब सुना जाता है. कुमार सानू की आवाज में गाया गया एक रोमांटिक गाना आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. यह गाना पहले-पहले प्यार का एहसास करवाता है. करीब 28 साल पहले रिलीज हुई फिल्म प्यार तो होना ही था का गाना ‘जब किसी की तरफ दिल…' अभी भी रोमांस का सबसे खास गाना माना जाता है.

अजय और काजोल की शुरू हुई लव स्टोरी

यह गाना अजय देवगन और काजोल पर फिल्माया गया था. दोनों कलाकारों की स्क्रीन केमिस्ट्री और सानू की मधुर आवाज ने इसे यादगार बना दिया. कई लोग मानते हैं कि फिल्म प्यार तो होना ही था के बाद इसी फिल्म और गाने के बाद अजय और काजोल की असल जिंदगी की प्रेम कहानी और मजबूत हुई.

1990 के दशक में कुमार सानू ने कई सुपरहिट गाने दिए. लेकिन ‘जब किसी की तरफ दिल…' खास इसलिए है क्योंकि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक पूरी भावना बन गया. फिल्म के रिलीज के इतने साल बाद भी यह गाना आज भी प्रेमिका-प्रेमियों की प्लेलिस्ट में टॉप पर रहता है. सुनते ही दिल को सुकून मिलता है.

गाने की खासियत सिर्फ आवाज नहीं थी. संगीतकार जतिन-ललित ने इसकी धुन बनाई थी, जो बेहद मीठी और याद रखने लायक है. गीतकार विनोद महेंद्र ने इसके बोल लिखे थे. तीनों की टीमवर्क ने इसे सिनेमा का ‘लव एंथम' बना दिया.

फिल्म के बारे में

फिल्म प्यार तो होना ही था की सफलता में भी इस गाने का बड़ा हाथ रहा. दर्शकों ने न सिर्फ फिल्म देखी, बल्कि गाने को बार-बार सुना. आज भी जब कोई इस ट्रैक को सुनता है तो 90 के दशक की रोमांटिक फिल्मों का माहौल याद आ जाता है.

फिल्म प्यार तो होना ही था 1998 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अजय देवगन और काजोल के साथ अमरीश पुरी, कश्मीरा शाह, रीमा लागू और टीकू तलसानिया जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसका बजय 7.50 करोड़ रुपये था और प्यार तो होना ही था ने सिनेमाघरों में 38.27 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 

यह भी पढ़ें | 32 साल पुराना कुमार सानू का 8 मिनट 45 सेकंड का वो गाना जिसमें थे 110 अंतरे, दूरदर्शन के सीरियल का है सॉन्ग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Sanu, Kumar Sanu Songs, Pyaar To Hona Hi Tha, Pyaar To Hona Hi Tha Songs, Ajay Devgn
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com