विज्ञापन

Haiwaan Box Office Collection Day 1: 17 साल बाद साथ लौटे अक्षय-सैफ का नहीं चला जादू, ओपनिंग पर हनुमान अंश से हारी हैवान

Haiwaan Box Office Collection Day 1: हनुमान अंश के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन के बीच अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान की धीमा रफ्तार देखने को मिली है. 

Haiwaan Box Office Collection Day 1: 17 साल बाद साथ लौटे अक्षय-सैफ का नहीं चला जादू, ओपनिंग पर हनुमान अंश से हारी हैवान
Haiwaan Box Office Collection Day 1 हनुमान अंश के सामने हैवान ढेर
नई दिल्ली:

Haiwaan Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और सैफ अली खान 17 साल बाद क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हैवान' के साथ लौटे हैं. दोनों की स्क्रीन पर आखिरी बार जोड़ी साल 2008 में टशन में देखने को मिली थी, जिसने 31 करोड़ के बजट में 51 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर हासिल की थी. लेकिन बात करें प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित हैवान की तो फर्स्ट डे पर फिल्म देखने वाले इंटरनेट यूजर्स ने फिल्म को लेकर निराशा जाहिर की थी. वहीं अक्षय कुमार और सैफ अली खान को इस फिल्म के लिए फिट नहीं बताया था. वहीं अब इसका असर पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिला, जो कि हनुमान अंश की 36वें दिन की कमाई का आधा भी नहीं है. 

हैवान का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन भारत में 3 करोड़ का नेट कलेक्शन हैवान ने किया. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 3.60 करोड़ तक पहुंचा. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 4.60 करोड़ रही. जबकि फिल्म का बजट 110 से 125 करोड़ के बीच बताया गया है. इसके चलते फिल्म के हिट होने की संभावना कम नजर आ रही है. 

ये भी पढ़ें- नई नवेली दुल्हन के दिल का हाल बताता 17 साल पुराना गाना, छत्तीसगढ़ के लोकगीत से प्रेरित सॉन्ग को 573 एपिसोड के सीरियल ने किया पॉपुलर

हनुमान अंश के आगे हैवान ढेर

हनुमान अंश 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वहीं फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 36 दिन बीत चुके हैं. इन सबमें फिल्म 2 करोड़ के बजट में  173.63 करोड़ नेट कलेक्शन भारत में और 205.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है. वहीं 36वें दिन फिल्म ने 10.50 करोड़ 5,743 शोज से फ्राइडे को कमाए हैं. जबकि हैवान की ओपनिंग भी इतनी नहीं हो पाई है. 

हैवान ने दर्शकों को किया निराश 

शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैवान को देखकर लौटे दर्शक ने निराशा जाहिर करते हुए कहा, "फिल्म देखकर मैं अभी बहुत दुखी हूं, क्योंकि इसको लेकर जो शोर मचा था, वैसी बिल्कुल भी नहीं है. इसमें ज्यादा कुछ देखने के लिए नहीं है, बल्कि यह एक नॉर्मल कहानी है. थिएटर में मौजूद दर्शकों को देखकर पता चला कि वे कितने बोर हुए हैं और वो आधे घंटे में ही पता चल जाती है. मूवी देखकर लगता है कि शायद सेकंड हाफ में अच्छी होगी, फिर जब वो देखते हैं, तो लगता है कि पहला पार्ट ही ठीक था. 

मोहनलाल की ओप्पम का रीमेक है हैवान

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि हैवान 2016 में आई फिल्म ओप्पम का रीमेक है, जो मलयालम भाषा की फिल्म थी. वहीं इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था. फिल्म में मोहनलाल लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म ने 7 करोड़ के बजट में 64 करोड़ की कमाई हासिल की थी. जबकि हैवान का बजट इससे कई ज्यादा है, जिसे वसूलना पहले दिन की कमाई देखकर नामुमकिन लगता है. 

ये भी पढ़ें- Spotify- Apple Music से पहले दूरदर्शन का इकलौता शो, जो करता था संगीत प्रेमियों की चाहत पूरी, बुधवार और शुक्रवार को रहता था 6 गानों का इंतजार

ये Video भी देखें: Haiwaan Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी का कमाल या निराशा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haiwaan, Hanuman Ansh, Bollywood, Hanuman Ansh Box Office Collection, Haiwaan Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com