'हनुमान अंश' इस साल की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में से एक है. फिल्म ने लंबे समय तक दर्शकों के दिलों को जीता और 2026 में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है. वहीं 'हनुमान अंश' सफलता के बाद 'हनुमान अंश 2' का घोषणा हो चुकी है. ऐसे में इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जो नीम करोली बाबा के भक्ति की खुशी को दोगुना कर सकता है. दरअसल आने वाले 1 दिसंबर को भोपाल में बाबा नीम करौली की महिमा पर आधारित भव्य कार्यक्रम 'कृपा महोत्सव' का आयोजन होने जा रहा है.
बाबा नीम करौली पोते करना चाहते हैं काम
इस आयोजन के अध्यक्ष और बाबा नीम करौली के पोते डॉ. धनंजय शर्मा ने इस विशेष महोत्सव की रूपरेखा और फिल्म 'हनुमान अंश 2' को लेकर एनडीटीवी के साथ कई बड़ी जानकारियां शेयर की हैं. जिसके बाद इस बात की चर्चा हो सकती है कि 'हनुमान अंश 2' से शोभिनव सत्या का रोल रिप्लेस होने वाला है.
बातचीत के दौरान जब डॉ. धनंजय शर्मा से फिल्म 'हनुमान अंश 2' में उनकी ओर से बाबा नीम करौली का किरदार निभाने की खबरों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने बेहद सहजता से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी एक्टिंग करने की ऐसी कोई विशेष मंशा नहीं है, लेकिन अगर फिल्म की टीम की ओर से उन्हें अपने दादाजी का किरदार निभाने का ऑफर मिलता है, तो वह इसे सहर्ष स्वीकार करेंगे.
कहानी पर काम जारी
अपने दादाजी से शक्ल और कद-काठी मिलने की बात पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यह तो आनुवंशिक है, इसलिए समानता होना स्वाभाविक है. 'हनुमान अंश' के सीक्वल को लेकर ताजा अपडेट देते हुए डॉ. शर्मा ने बताया कि फिल्म के निर्देशक से उनकी चर्चा हुई है. निर्देशक के अनुसार, अभी फिल्म की कहानी पर काम किया जा रही है. अंत में उन्होंने कहा कि सब कुछ बाबा की इच्छा पर निर्भर है, जब उनकी कृपा होगी तभी यह कार्य संभव हो पाएगा.
देश-विदेश से जुटेंगे बाबा के भक्त
डॉ. धनंजय शर्मा ने बताया कि यह तीसरा वर्ष है जब भोपाल में 'कृपा महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है. हाल ही में आई फिल्म 'हनुमान अंश' की ऐतिहासिक सफलता के बाद देश और विदेश में बाबा की ख्याति और अधिक बढ़ी है, जिसके चलते इस बार महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं