विज्ञापन

मोहम्मद रफी का 58 साल पुराना सुपरहिट गाना, शशि कपूर-आशा पारेख का दिखा रोमांस, 24 घंटे में तैयार, गीतकार को मिली गिफ्ट में कार

मोहम्मद रफी के पॉपुलर 58 साल पुराने गाने को आज भी रेडियो से लेकर यूट्यूब पर सुना जाता है, जिसमें शशि कपूर और आशा पारेख का रोमांस देखने को मिला था. 

मोहम्मद रफी का 58 साल पुराना सुपरहिट गाना, शशि कपूर-आशा पारेख का दिखा रोमांस, 24 घंटे में तैयार, गीतकार को मिली गिफ्ट में कार
मोहम्मद रफी का 58 साल पुराना गाना, शशि कपूर आशा पारेख के रोमांस पर बना
नई दिल्ली:

मोहम्मद रफी बॉलीवुड के वो सिंगर हैं, जिन्होंने 60 से लेकर अब तक हिंदी सिनेमा के कई मशहूर गाने गाए. वहीं उनका नाम किशोर कुमार, मुकेश और लता मंगेशकर जैसे सिंगर्स की गिनती में आता है. लेकिन बात जब मोमम्मद रफी के गानों की आती है तो 58 साल पुराना आज भी फैंस की जुबां पर रहता है. हालांकि इस सॉन्ग के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है कि जब यह लिखा गया तो बकवास कहा गया. लेकिन फिर 24 घंटे में इस गाने को फिर से तैयार किया गया तो यह कंपोजर शंकर जयकिशन को इतना पसंद आया कि उन्होंने अपनी कार लिरिसिस्ट को गिफ्ट कर दी, जो गाने में भी शशि कपूर के पास नजर आ चुकी है. 

मोहम्मद रफी का 58 साल पुराना रोमांटिक गाना

शशि कपूर और आशा पारेख के रोमांस पर फिल्माए गए जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह है लिखे जो खत तुझे. इस गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी, जो उनके कल्ट गानों की लिस्ट में शुमार हो गया. यह 1968 में आई फिल्म कन्यादान का है, जिसके गीतकार गोपालदास नीरज थे. जबकि शंकर जयकिशन कंपोजर थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, जो 3.2 करोड़ की कमाई के साथ साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. 

यह भी पढ़ें | शादी के संगीत पर बना 38 साल पुराना गाना, दूल्हे को बताया कद्दू तो दुल्हन को कहा घोड़ी

लिखे जो खत तुझे के बोल

लिखे जो खत तुझे, वो तेरी याद में
हज़ारो रंग के नजारे बन गए
सवेरा जब हुआ, तो फूल बन गए
जो रात आई तो सितारे बन गए
कोई नगमा कहीं गूंजा, कहा दिल ने के तू आई
कहीं चटकी कली कोई, मैं ये समझा तू शरमाई
कोई खुशबू कहीं बिख़री, लगा ये ज़ुल्फ लहराई

गाने के बोल के पीछे की कहानी

जो बोल आपने पढ़े और जिस गाने को आप खूब सुनते हैं इसके पीछे भी एक कहानी है. कहा जाता है कि नीरज ने पहले जो गाना लिखा वह निर्माता राजेंद्र भाटिया को पसंद नहीं आया था. जबकि कंपोजर शंकर ने इसे बकवास कहकर कागज को फाड़ दिया, जिस पर गीत लिखा गया था. वहीं अपनी धुन पर शंकर जयकिशन ने नया गाना लिखने को कहा. हालांकि नीरज ने शर्त रखी कि अगर गाना पसंद आया तो वह जो चाहते हैं उन्हें मिलेगा. इसके बाद 24 घंटे में नीरज ने गाना तैयार कर लिया , जो सभी को पसंद आया. वहीं शर्त पूरी करते हुए निर्माता ने नीरज को अपनी कार तोहफे में दी, जो कि गाने में देखा जा सकती है. वहीं यह गाना मोहम्मद रफी के पॉपुलर गानों की लिस्ट में शुमार हो गया.  

यह भी पढ़ें | शैलेंद्र का 53 साल पुराना गाना, रातोंरात मिली शोहरत, राज कपूर ने रफी-किशोर, मुकेश को छोड़ लगाया था दांव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Rafi, Likhe Jo Khat Tujhe, Hindi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com