आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपनी मां का एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह उनकी हालिया फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया' देखने के बाद अपना रिएक्शन देती नजर आ रही हैं. उनकी मां का यह रिएक्शन एक्टर के लिए बेहद खास पल बन गया. फिल्म देखकर भावुक हुईं उनकी मां ने बताया कि फिल्म ने उन्हें किस तरह गहराई से प्रभावित किया और फिल्म के कई सीन और डायलॉग उनकी आंखों में आंसू तक ले आए.
आयुष्मान खुराना की मां ने फिल्म के हर पहलू की तारीफ की, चाहे वह डायलॉग हों या इमोशनल कर देने वाले पल. इस दौरान वह अपने बेटे को लेकर गर्व महसूस करने से खुद को रोक नहीं सकीं और कहा कि उन्हें बेहद गर्व है कि उन्होंने आयुष्मान को जन्म दिया. एक मां के प्यार और गर्व से भरा उनका यह रिएक्शन बेहद सहज और दिल छू लेने वाला था और उन्होंने फिल्म को 100 में से पूरे 100 नंबर दिए.
ये प्रेम मोल लिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आयुष्मान खुराना की फिल्म को मां से पूरे नंबर मिल गए. अब जरा नजर डालते हैं कि इस फिल्म को दर्शकों से कितना प्यार मिल रहा है. सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 27 नवंबर को थियेटर्स में रिलीज हुई. इसी के साथ यानी कि पहले दिन फिल्म ने 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की. इसके बाद दूसरे दिन यानी कि 28 नवंबर को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 90 लाख रुपये की नेट कलेक्शन और 1.06 करोड़ की ग्रॉस कलेक्शन कर ली है. अभी वीकएंड की शुरुआत ही हुई है. पहला दिन आधा बीत चुका है और अभी संडे बाकी है. देखना होगा कि संडे (29) नवंबर को आयु्ष्मान खुराना और शारवरी वाघ के लीड रोल वाली ये फिल्म क्या कमाल दिखाती है.एनडीटीवी के सैबल चटर्जी ने सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में आई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को 5 में से 2.5 स्टार दिए हैं, और इसे बहुत लंबी, बोझिल लेकिन बीच-बीच में एंटरटेनिंग फिल्म बताया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं