विज्ञापन

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 39: 'हनुमान अंश' पर हुई नीम करोली बाबा की कृपा, 39वें दिन भी कमाई ने चौंकाया

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 39: शोभिनव सत्या अभिनीत फिल्म 'हनुमान अंश' थिएटर में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित यह फिल्म सोमवार को अपने 39वें दिन भी दर्शकों को सिनेमाघर खींच रही है.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 39: 'हनुमान अंश' पर हुई नीम करोली बाबा की कृपा, 39वें दिन भी कमाई ने चौंकाया
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 39: 'हनुमान अंश' पर हुई नीम करोली बाबा की कृपा
NDTV

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 39: शोभिनव सत्या अभिनीत फिल्म 'हनुमान अंश' थिएटर में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित यह फिल्म सोमवार को अपने 39वें दिन भी दर्शकों को सिनेमाघर खींच रही है. शुरुआती दो हफ्तों में कमजोर रही फिल्म अब स्लीपर हिट बन चुकी है. 'हनुमान अंश' का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. इसे करीब दो करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. रिलीज के बाद पहले हफ्ते में कमाई महज 1.08 करोड़ रुपये रही. 

हफ्ते के हिसाब के कमाई

दूसरे हफ्ते में यह और गिरकर करीब 40 लाख रुपये रह गई. उस समय लग रहा था कि 'हनुमान अंश' जल्द थिएटर से उतर जाएगी. तीसरे हफ्ते से स्थिति बदली. वर्ड ऑफ माउथ की वजह से दर्शक बढ़े और कमाई 10.40 करोड़ रुपये पहुंच गई. चौथे हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने करीब 61 करोड़ रुपये कमाए. पांचवां हफ्ता सबसे मजबूत रहा, जिसमें कमाई 90 करोड़ रुपये के पार चली गई.

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार

फिल्म की छठे हफ्ते में भी रफ्तार बनी रही. शुक्रवार को करीब 10.50 करोड़, शनिवार को 18.50 करोड़ और रविवार को 22.50 करोड़ रुपये की कमाई बताई गई. सोमवार जैसे वीकडे पर भी 'हनुमान अंश' ने करीब 4.46 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसी दिन हाल में आई ‘मिर्जापुर द मूवी' के मुकाबले इसकी कमाई ज्यादा रही.

हनुमान अंश की कुल कमाई

भारत में अब तक 'हनुमान अंश' की कुल कमाई करीब 219 करोड़ रुपये बताई जा रही है. विदेश में भी रिलीज के बाद वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब 259 करोड़ रुपये पहुंच गया है. अगर यही रफ्तार बनी रही तो 300 करोड़ का आंकड़ा भी छू सकता है.

फिल्म की खास बात यह है कि बड़े प्रमोशन के बिना धीरे-धीरे दर्शक बढ़े. भक्ति और बाबा की कहानी से जुड़े लोग परिवार के साथ फिल्म देख रहे हैं. मेकर्स अब इसे पैन-इंडिया फिल्म बनाने की दिशा में भी सोच रहे हैं. दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज की तैयारी चल रही है.
ये भी पढ़ें: 44 साल पुराना देवर-भाभी के प्यार और सम्मान का अमर गाना, जसपाल सिंह की आवाज, रवींद्र जैन का म्यूजिक, रिश्ते की मिठास के लिए आज भी यादगार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Hanuman Ansh 250 Crore Mark, Hanuman Ansh Box Office Collection, Hanuman Ansh Box Office, Hanuman Ansh Book My Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com