हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर एक सरप्राइज हिट साबित हुई है. 'मिर्जापुर द मूवी', 'हैवान' और 'टॉक्सिक' जैसी फिल्मों से टक्कर मिलने के बावजूद इसने अपनी जगह बनाए रखी है. लोगों के अच्छे रिस्पॉन्स की वजह से फिल्म की कमाई धीरे-धीरे बढ़ी और यह अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. फिल्म को दुनियाभर से प्यार मिल रहा है हालांकि 'हनुमान अंश' इस साल भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए ऑफीशियल एंट्री नहीं होगी. प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने बताया है कि फिल्म ऑस्कर से कैसे दूर रह गई.
'हनुमान अंश' ऑस्कर की डेडलाइन क्यों चूक गई?
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए नम्रता से पूछा गया कि क्या 'हनुमान अंश' को तेलुगु के अलावा दूसरी भाषाओं में भी डब किया जाएगा. उन्होंने बस इतना कहा, "नहीं". इसके बाद प्रोड्यूसर ने बताया कि फिल्म को ऑस्कर में 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी के लिए भारत की ऑफीशियल एंट्री के तौर पर क्यों नहीं भेजा गया. उन्होंने कहा, टीम को सबमिशन प्रोसेस के बारे में पता नहीं था और वे डेडलाइन चूक गए.
प्रोड्यूसर ने कहा, "हमने इसे सिर्फ तेलुगु में डब किया है. मुझे समय ही नहीं मिल रहा है! हम कल (7 सितंबर) ऑस्कर सबमिशन की डेडलाइन [बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए भारत की ऑफीशियल एंट्री के तौर पर कंसीडर किए जाने के लिए] चूक गए, क्योंकि वह आखिरी दिन था. हमें हजारों लोगों के फोन आए कि हमने फिल्म क्यों सबमिट नहीं की. लेकिन हमें इसके बारे में पता नहीं था. हम बहुत सारे कामों में व्यस्त हैं। साथ ही, हमारी टीम बहुत छोटी है."
यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी का गाना, 24 घंटे में हुआ तैयार, लिखने से लेकर शूटिंग तक सारा काम एक दिन में किया गया खत्म
फिलहाल टीम फिल्म को और ज्यादा भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचाने पर ध्यान दे रही है. नम्रता ने बताया कि तेलुगु वर्शन सबसे पहले पूरा हुआ था, जबकि दूसरी भाषाओं पर काम अभी भी चल रहा है. वे अलग-अलग जरूरतों वाले दर्शकों के लिए भी फिल्म को ज्यादा सुलभ बनाने पर विचार कर रहे हैं. नम्रता ने आगे कहा, "सबसे पहले हमने तेलुगु के लिए डबिंग की और फिर बाकी भाषाओं पर काम किया. हम एक्सेसिबिलिटी पर भी काम कर रहे हैं ताकि अलग-अलग क्षमताओं वाले लोग भी फिल्म देख सकें."
'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस सफर
'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी धीमी रही थी. इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख कमाए थे. फिल्म ने अपने पहले दो हफ्तों में सिर्फ 1.48 करोड़ (नेट) कमाए, लेकिन जब लोगों का अच्छा रिस्पॉम्स मिलने लगा और सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई तो 16वें दिन से फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और यह बेहतर आंकड़े जुटाने लगी. फिल्म ने आने वाले हफ्तों में भी शानदार परफॉर्मेंस जारी रखी और अपने तीसरे, चौथे और पांचवें हफ्ते में नए रिकॉर्ड बनाए. अब तक फिल्म ने दुनियाभर में 236 करोड़ की ग्रॉस कलेक्शन कर ली है.
ये Video भी देखें: हनुमान अंश के सेट पर कैसा होता था माहौल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं