विज्ञापन

हनुमान अंश की 38वें दिन कमाई से दुनियाभर में डंका, हैवान को ढेर कर मिला बनाया रिकॉर्ड

Hanuman Ansh worldwide Box Office Collection: संडे को 'हनुमान अंश' एक बार फिर दर्शकों की पहली पसंद बनी. जबकि अक्षय कुमार की 110 करोड़ी फिल्म हैवान फ्लॉप साबित हुई नजर आई. 

हनुमान अंश की 38वें दिन कमाई से दुनियाभर में डंका, हैवान को ढेर कर मिला बनाया रिकॉर्ड
Hanuman Ansh Box Office: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश ने हैवान को किया ढेर
नई दिल्ली:

Hanuman Ansh worldwide Box Office Collection: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश पर हनुमान जी का आशीर्वाद बढ़ता जा रहा है. तभी तो संडे को नई बॉलीवुड फिल्मों की बजाय दर्शक  'हनुमान अंश' को देखना पसंद कर रहे हैं. इसी का असर है कि 2 करोड़ में बजट में बनीं फिल्म ने दुनियाभर में 38वें दिन 22 करोड़ से ज्यादा की कमाई है. जबकि अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 110 करोड़ के बजट में बनीं फिल्म हैवान पहले वीकेंड पर फ्लॉप होती नजर आई. वहीं अब नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने 38 दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर हासिल कर लिया है. आइए आपको बताते हैं हनुमान अंश की 38 दिनों की कमाई. 

हनुमान अंश का 38 दिनों का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 38वें दिन संडे को हनुमान अंश ने 8,902 शोज के साथ 22.50 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद इंडिया नेट कलेक्शन 214.63 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 253.55 करोड़ हुआ है. वहीं ओवरसीज फिल्म ने 38वें दिन 5 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद ओवरसीज कलेक्शन 14.50 करोड़ रहा है. इसके साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन 268.05 करोड़ पहुंच गया है. 

ये भी पढ़ें- गणेश जी की आरती से लेकर गणपति बप्पा को घर लाने तक, बॉलीवुड के इन 10 गानों के बिना अधूरा है गणेश चतुर्थी का उत्सव

हैवान को किया हनुमान अंश ने ढेर

हनुमान अंश के आगे अक्षय और सैफ की हैवान ढेर हो गई है. पहले दिन जहां फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया था तो वहीं दूसरे दिन 2.5 करोड़ फिल्म ने कमाए. जबकि तीसरे दिन कलेक्शन दो दिनों के मुकाबले 1.85 करोड़ ही हुआ. इसके साथ ही फ्लॉप वीकेंड की कमाई के साथ भारत में नेट कलेकशन 7.35 करोड़, इंडिया ग्रॉस 8.80 करोड़ और वर्ल्डवाइड 11.55 करोड़ ही फिल्म ने कमाए हैं. जबकि फिल्म का बजट 110 से 125 करोड़ का बताया गया है. 

 हनुमान अंश की प्रोड्यूसर ने कही ये बात

अनुप्रिया नागर ने अपने सफर को याद करते हुए कहा, ''मैं यूके में पढ़ रही थी, इकोनॉमिक्स कर रही थी. मेरी यूके में जॉब लग गई थी और मेरा भारत वापस आने का कोई प्लान नहीं था. फाइनल ईयर में जब मैं रिसर्च कर रही थी, तब मैंने देखा कि नीम करौली बाबा ने एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स को प्रभावित किया. इसके साथ दूसरे विदेशी लोगों को भी प्रभावित किया. ऐसे में मेरे दिमाग में एक सवाल आया कि मैं भारतीय हूं लेकिन नीम करौली बाबा के बारे में मुझे विदेशियों से क्यों पता चला. उस समय मैं जेन जी के नजरिए से इस कहानी को लोगों तक पहुंचाने के अलग-अलग तरीके सोचने लगी थीं. मेरे मन में किताब लिखने और कॉमिक बुक बनाने जैसे विचार आए. हालांकि जब मैं किसी काम से भारत वापस आई और मेरी मुलाकात प्रोड्यूसर रागिनी सोना से हुई. रागिनी ने मुझे बताया कि वह 'हनुमान अंश' नामक फिल्म बना रही हैं और फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. ये जानकर मेरी जिज्ञासा बढ़ गई और मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने की इच्छा जताई.''

120 पेज की स्क्रिप्ट एक बार में पढ़ी 

अनुप्रिया ने कहा, ''मैंने फिल्म की करीब 120 पेज की स्क्रिप्ट एक ही बार में पढ़ डाली. स्क्रिप्ट पढ़ते हुए मेरा कनेक्शन कहानी से इतना गहरा हो गया कि कई जगह मैं इमोशनल हुईं और कई जगह मेरे रोंगटे खड़े हो गए। इसी अनुभव ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि अगर सिर्फ स्क्रिप्ट पढ़कर मैं इतना महसूस कर रही हूं, तो पर्दे पर पूरी फिल्म देखने के बाद दर्शकों पर इसका कितना असर होगा. फिल्म से जुड़ने के बाद इसकी सफलता की ऐसी उम्मीद मैंने नहीं की थी. फिल्म जिस तरह से कमाई कर रही है, वह हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा है. मैं इस सफलता को सिर्फ बॉक्स ऑफिस नंबर नहीं बल्कि लोगों के फिल्म से जुड़ने के रूप में देखती हूं.''

ये भी पढ़ें- सात फेरों के सात वचन याद दिलाता है 44 साल पुराना सुपरहिट गाना, आशा भोसले की आवाज में अमर, हर शादी की है शान

ये Video भी देखें: 'हनुमान अंश' की मुरीद हुईं अदा शर्मा, कहा- "परिवार के साथ फिल्म देखी"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Haiwaan, Bollywood, Hanuman Ansh Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com