विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2023

Viral Video: 'चकाचक' गाने पर लड़की ने शादी में किया ऐसा डांस दुल्हन से चुरा ली लाइमलाइट, लोग बोले- सारा भी फेल है

Viral Video: सारा अली खान के गाने पर डांस करती ये लड़की खूबसूरती में भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है और डांस स्टेप्स भी कमाल के हैं. वीडियो देखते हुए आप एक मिनट के लिए भी इस लड़की के डांस से नजर नहीं हटा पाएंगे. यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Viral Video: 'चकाचक' गाने पर लड़की ने शादी में किया ऐसा डांस दुल्हन से चुरा ली लाइमलाइट, लोग बोले- सारा भी फेल है
शादी में लड़की ने किया जबरदस्त डांस
नई दिल्ली:

शादियों में डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होता रहता है. हाल में एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. सारा अली खान के गाने पर डांस करती ये लड़की खूबसूरती में भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है और डांस स्टेप्स भी कमाल के हैं. वीडियो देखते हुए आप एक मिनट के लिए भी इस लड़की के डांस से नजर नहीं हटा पाएंगे. यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो में ब्लैक कलर का अनारकली सूट पहने ये लड़की अपने दोस्त या रिश्तेदार की शादी में डांस करती नजर आ रही है. दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे नजर आ रहे हैं और उसी स्टेज पर लड़की जबरदस्त डांस करती दिख रही है. सारा अली खान के सुपरहिट सॉन्ग ‘चकाचक' पर लड़की के स्टेप्स और एनर्जी को देख आप एक मिनट के लिए फिल्म की हीरोइन को भी भूल जाएंगे. वहां खड़े लोग एकटक बस इस डांस परफॉर्मेंस को देखते रह जाते हैं.

वीडियो पर लोग जमकर लाइक्स बरसा रहे हैं. अब तक 42 हजार से अधिक लाइक्स वीडियो पर आ चुके हैं. वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दुल्हन को गुस्सा आ रहा है, इसे देख रहे हैं, मेरी तरफ से नजर हट गई लोगों की'. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दुल्हन सोच रही है, ये तो सारी लाइमलाइट ले गई'. जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, 'गजब का डांस किया'.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Dance Video, Pretty Girl Dance Video, Girl Dance On Chaka Chak Song, Chaka Chak Song Viral Reels, Girl Dance Viral On Sara Ali Khan Song, Wedding Viral Dance Videos, Beautiful Girl Viral Dance, Viral Videos, Wedding Dance Vidoes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com