रक्षाबंधन आने में बस अब कुछ दिन ही बाकी हैं. इन दिनों सावन का महीना चल रहा है. आम लोग रक्षाबंधन का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी रक्षाबंधन को काफी खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं. इस दिन बॉलीवुड एक्टर्स अपने काम से समय निकालकर परिवार के साथ समय व्यतीत करना पसंद करते हैं. इस दिन को खास बनाने के लिए एक्टर्स सोशल मीडिया पर भी पोस्ट शेयर करते हैं और अपने भाई-बहन के प्रति अपना प्रेम जाहिर करते हैं. बॉलीवुड में ऐसी काफी फिल्में बनती हुई आ रही हैं, जिनमें रक्षाबंधन बहुत ही खास तरीके से दिखाया गया है और जिनको दर्शकों ने की भी काफी पसंद किया है. बॉलीवुड में कुछ ऐसे एक्टर्स भी हैं, जिन्होंने पर्दे पर भाई-बहन का किरदार निभाया है लेकिन फिर वो एक-दूसरे के साथ रोमांस करते भी दिखे. इसमें काफी दिग्गज एक्टर्स का नाम भी शामिल है. आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताते हैं जो स्क्रीन पर भाई बहन का किरदार निभा चुके हैं.
'जोश'
फिल्म जोश 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म थी. इस फिल्म में शाहरुख खान ऐश्वर्या राय और चंद्रचूड़ अहम किरदार में नजर आए थे. वैसे तो इस फिल्म में ऐश्वर्या और चंद्रचूड़ की लव केमिस्ट्री नजर आई थी. लेकिन फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय भाई-बहन के किरदार में दिखाई दिए थे. ऐसा पहली बार हुआ था, जब ये दोनों दिग्गज एक्टर्स भाई-बहन के किरदार निभाते हुए नजर आए. हालांकि इन दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई. जिसके बाद ये दोनों एक्टर्स मोहब्बतें और देवदास जैसी फिल्मों में दिखाई दिए. लेकिन इन फिल्मों में येह दोनों रोमांस करते हुए दर्शकों को दिखे. शाहरुख और ऐश्वर्या राय ने जितनी भी बॉलीवुड में फिल्में की, सभी की सभी ब्लॉकबस्टर हिट रहीं.
'पार्टनर'
साल 2007 में आई फिल्म पार्टनर में सलमान खान, गोविंदा, कैटरीना कैफ और लारा दत्ता नजर आए थे. इस फिल्म में इन सभी एक्टर्स की लव केमिस्ट्री उस वक्त काफी हिट हुई थी. लेकिन इस फिल्म में सलमान खान की बहन का किरदार एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने निभाया था. दीपशिखा ने 90 के दशक में कोयला, बादशाह जैसी फिल्मों में काम किया. 90 के दौर में दीपशिखा को बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस कहा जाता था. जिसके बाद दीपिका ने काफी टीवी शोज में काम किया. लेकिन फिल्म पार्टनर में सलमान खान की बहन का किरदार दर्शकों काफी पसंद आया था.
'कहीं प्यार ना हो जाए'
सलमान खान और रानी मुखर्जी की फिल्म कहीं ना कहीं प्यार ना हो जाए 2000 के दौर की सबसे फेमस फिल्म थी. फिल्म में सलमान और रानी मुखर्जी की लव केमिस्ट्री दर्शकों को दिखाई दी. वहीं इस फिल्म में सलमान खान की बहन का किरदार कश्मीरा शाह ने निभाया था. कश्मीरा शाह 90 के दशक की एक जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं. इन दिनों कश्मीरा शाह छोटे पर्दे पर काफी एक्टिव हैं और कभी-कभी अपने पति कृष्ण के साथ भी स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आती हैं.
'मुझे कुछ कहना है'
इस फिल्म में तुषार कपूर के साथ करीना कपूर लीड किरदार में नजर आई थी. यह तुषार कपूर की पहली फिल्म थी. इस फिल्म से तुषार कपूर दर्शकों की नजरों में आए थे. वहीं यह करीना कपूर की दूसरी फिल्म थी. इससे पहले करीना कपूर फिल्म रिफ्यूजी में नजर आ चुकी थीं. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं देखा पाई. लेकिन इस फिल्म में तुषार कपूर के साथ डिंपल कपाड़िया की बेटी और ट्विंकल खन्ना की बहन रिंकी खन्ना एक्टर की बहन के किरदार निभाते हुई नजर आई थीं. एक समय था जब रिंकी खन्ना लीड किरदार में नजर आती थीं, जिसके बाद उन्होंने फिल्म में छोटे-छोटे सपोर्टिंग किरदार करना शुरू कर दिए, जिसमें इस फिल्म का नाम भी शामिल है.
'फिजा'
इस फिल्म में ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर नजर आए थे. फिल्म में करिश्मा ने ऋतिक रोशन की बहन का किरदार निभाया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी. बता दें, इस फिल्म में पहली बार करिश्मा कपूर और रितिक रोशन दिखाई दिए थे. यह ऋतिक रोशन की दूसरे हिट फिल्म थी. सूत्रों के अनुसार यह भी खबर थी कि ऋतिक रोशन ने सबसे पहले फिल्म फिजा की शूटिंग पूरी कर ली थी, लेकिन उनकी डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है सबसे पहले रिलीज हुई थी. हालांकि इस फिल्म में जया बच्चन भी इन दोनों एक्टर्स की मां का किरदार निभाती हुई नजर आई.
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन का वो गाना, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने बनाया इतना खास, फैंस ने कहा- गाना दिल में रहेगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं