2019 में Avengers: Endgame सिर्फ एक फिल्म की रिलीज नहीं थी, बल्कि यह एक ऐसा सिनेमाई फिनॉमिना था, जिसने दुनियाभर में धूम मचा दी थी. हाउसफुल थिएटर्स और मिडनाइट शो से लेकर अपने पसंदीदा सुपरहीरो के रूप में तैयार होकर थिएटर्स पहुंचने वाले फैन्स तक, इस फिल्म ने दुनियाभर के दर्शकों को एक बड़े जश्न के लिए एक साथ ला दिया था. अब, सात साल बाद, Avengers: Endgame एक बार फिर Avengers Endgame: Encore के रूप में सिनेमाघरों में लौट रही है, जिससे फैन्स को मार्वल की सबसे बड़ी सिनेमाई उपलब्धियों में से एक को बड़े पर्दे पर दोबारा जीने का मौका मिलेगा. Avengers: Doomsday के आने के साथ, उस कहानी को फिर से देखने की वजह और भी खास हो जाती है. वैसे भी डूम्सडे का बजट लगभग 4600 करोड़ रुपये हैं.
1. Avengers: Endgame को सिनेमाघर में देखने का एक और मौका
Avengers: Endgame ने 22 फिल्मों से जुड़ी कहानियों और सुपरहीरोज़ को एक साथ लाकर एक ऐसा भव्य सिनेमाई अनुभव दिया, जिसकी कोई मिसाल नहीं थी. Avengers Endgame: Encore के जरिए इस जादू को दोबारा जीना उस विशाल अनुभव को उसी तरह महसूस करने का मौका है, जिस तरह इसे बड़े पर्दे पर देखा जाना था.
2. कैप्टन अमेरिका का आइकॉनिक मोमेंट
सिनेमा के कुछ पल ऐसे होते हैं, जो पॉप-कल्चर के इतिहास का हिस्सा बन जाते हैं. थैनोस के खिलाफ कैप्टन अमेरिका की लड़ाई और फिर एवेंजर्स का आगमन Endgame के सबसे यादगार सीक्वेंस में से एक है, जिसने फैन्स के दिलों में खास जगह बनाई.
3. ब्लैक विडो को श्रद्धांजलि का मौका
नताशा रोमनॉफ का बलिदान फिल्म के सबसे भावुक पलों में से एक है. सालों तक एवेंजर्स के साथ मिलकर लड़ने के बाद, ब्लैक विडो ने सभी को वापस लाने में मदद करने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिससे उनके किरदार को एक बेहद भावुक और यादगार विदाई मिली. Avengers Endgame: Encore को दोबारा बड़े पर्दे पर देखना MCU की सबसे पसंदीदा हीरोज़ में से एक को श्रद्धांजलि देने का मौका है.
4. मार्वल के नए चैप्टर से पहले आयरन मैन को आखिरी बार देखने का मौका
फैन्स के लिए Avengers: Endgame, रॉबर्ट डाउनी जूनियर के टोनी स्टार्क यानी आयरन मैन को एक भावुक विदाई थी. आयरन मैन के आखिरी पलों ने मार्वल के इतिहास में एक खास जगह बनाई और अब, जब रॉबर्ट डाउनी जूनियर MCU में डॉक्टर डूम के रूप में वापसी कर रहे हैं, Endgame को देखना और भी नॉस्टैल्जिक महसूस होगा, आयरन मैन को एक बार फिर देखने का मौका, इससे पहले कि मार्वल एक बिल्कुल नए चैप्टर में कदम रखे.
5. Avengers: Doomsday की एक्सक्लूसिव झलक
दोबारा थिएटर जाने की सबसे बड़ी वजह शायद वह हो सकती है जो आगे आने वाला है. Avengers Endgame: Encore, Avengers: Doomsday के लिए मंच तैयार करती है और दर्शकों को एवेंजर्स सागा के अगले चैप्टर की एक एक्सक्लूसिव झलक देती है. मार्वल अपने यूनिवर्स के अलग-अलग हिस्सों के सुपरहीरोज़ को एक साथ ला रहा है, ऐसे में Encore सिर्फ पुरानी यादों को दोबारा जीने का मौका नहीं, बल्कि कहानी आगे किस दिशा में जाएगी, इसकी एक झलक भी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं