विज्ञापन

24 साल बाद भी ईद के लिए परफेक्ट चॉइस है ये गाना, सलमान और सुष्मिता सेन ने दिया अमन का पैगाम, 3 सिंगर्स ने बनाया यादगार

ईद का त्योहार आते ही लोगों की प्लेलिस्ट में गई गाने लौट आते हैं. लेकिन आज हम एक ऐसे गाने की बात करेंगे जो 24 साल बाद भी ईद के जश्न पर जरूर बजता है. इस गाने में सलमान खान और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया है, जो भाईचारे और अमन का संदेश देता है.

24 साल बाद भी ईद के लिए परफेक्ट चॉइस है ये गाना, सलमान और सुष्मिता सेन ने दिया अमन का पैगाम, 3 सिंगर्स ने बनाया यादगार
ईद के जश्न में जरूर बजता है गाना, देता है अमन और शांति का संदेश
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के गानों की बात करें तो यहां पर आपको हर मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट गाना मिल जाएगा. शादियों के गाने हों या फिर त्यौहार के हर तरह के सदाबहरा गीत बॉलीवुड फिल्मों मे हैं जो सालों बाद भी लोगों के जहन में बिल्कुल वैसे ही बने हुए है जैसे वो उस वक्त थे जब लो रिलीज हुए थे. आज हम बात करेंगे ईद के त्योहार की जिसकी तैयारियों में लोग काफी दिनों पहले से ही लग जाते हैं. इस त्योहार में एक अलग ही खुशी नजर आती है. घर को सजाना, नए कपड़े, पकवान, दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलना और ईद की मुबारकबाद पूरे माहौल को यादगार बना देती है. बॉलीवुड में ईद पर कई गाने बने हैं, लेकिन आज हम 24 साल पुराने एक ऐसे गाने के बारे में बात करेंगे जो सालों बाद भी इस दिन के लिए बिल्कुल परफेक्ट लगता है.

कौन सा है गाना 

पंकज पाराशर के निर्देशन में बनी फिल्म 'तुमको न भूल पाएंगे' साल 2002 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सलमान खान, सुष्मिता सेन और दीया मिर्जा ने अभिनय किया था. इस फिल्म का गाना 'मुबारक ईद मुबारक' लोगों को बेहद पसंद आया था. ईद के दिन इस गाने को रेडियो और टीवी पर खूब सुना जाता था. फंक्शनों मे भी ये खाना आज भी खूब बजता है. स्कूल में बच्चे भी इस गाने पर खूब परफॉर्म करते हैं. यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हुई थी. 

ये भी पढ़ें: 58 साल पुराना वो गाना जो ससुराल में सुखी हर लड़की का है फेवरिट, बाबुल के प्यार में भूली पिया का घर, लता की खुशनुमा आवाज ने बनाया सदाबहार

तीन आवाजों ने मिलकर बनाया खास गाना

'मुबारक ईद मुबारक' गाने को सोनू निगम, स्नेहा पंत और अरविंदर सिंह ने अपनी आवाज के जादू से सजाया था. इस फिल्म के बोल जलीश शेरवानी ने लिखे थे और इसका संगीत तैयार किया था  साजिद-वाजिद ने. इस गाने को आज भी सुनते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती है. इस गाने में सलमान खान और सुष्मिता सेन नजर आए थे और गाने में पूरा माहौल ईद की खुशी से भरा हुआ था. इस गाने में ईद के जश्न के साथ ही प्यार और भाईचारे को भी दिखाया गया है. इसके बोल ऐसे थे कि लोगों को मिल-जुलकर रहने का संदेश देते थे.  यही वजह है कि इतने साल बीतने के बाद भी ईद के मौके पर यह गाना सुनते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं.

आज भी क्यों याद आता है 'मुबारक ईद मुबारक'?

इस गाने को रिलीज हुए आज 24 साल हो गए हैं, लेकिन सालों बाद भी ईद की प्लेलिस्ट में ये गाना आसानी से मिल जाता है. इसकी वजह है इस गाने से मिलने वाला संदेश. जो ईद पर खुशियां बांटने के साथ ही प्यार और भाईचारे को भी बढ़ावा देता है.

गाने के बोल इस प्रकार हैं-

अस्सलाम-वालेकुम-अस्सलाम
ईद का है यारों ये पयाम
ये ईद का त्यौहार है
खुशियों का है त्यौहार
ना तेरा है ना मेरा है
ये सबका है त्यौहार
ये प्यार का पैगाम है
ये प्यार का पैगाम
मुबारक ईद मुबारक
मुबारक ईद मुबारक

सलमान खान और सुष्मिता सेन की जोड़ी, तीन सिंगर्स की आवाज और ईद की खुशियों से भरा माहौल इसे आज भी एक यादगार गाना बनाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Salman Khan, Hindi News, Hindi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com