दिवाली का त्योहार जल्द ही आने वाला है. इस दिन का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस दिन को आम लोगों के अलावा राजनेता, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी खास तरीके से मनाते हैं. दिवाली आने में बस अब कुछ दिन ही बाकी हैं. जहां लोगों में अब इस त्योहारों को सेलिब्रेट करने के लिए उत्साह बढ़ता ही जा रहा है. हर किसी को बॉलीवुड एक्टर्स भी इस दिन को मानते हुए दिखाई देते हैं. आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनमें दिवाली का जश्न मनाते हुए दिखाया गया है.
कभी खुशी कभी गम
फिल्म खुशी कभी गम 2000 के दौर की सुपरहिट फिल्म थी. इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की लव केमिस्ट्री दर्शक काफी पसंद आई. इसके अलावा फिल्म में दूसरी कास्ट ने भी अपनी एक्टिंग से चार चांद लगा दिए थे. फिल्म में रितिक रोशन, करीना कपूर जैसे तमाम बड़े सितारे भी दिखाई दिए. बता दें, इस फिल्म में दिवाली की झलक दिखाई गई है. जिसमें जया बच्चन आरती की थाली लेते हुए भगवान की पूजा करती हैं.
राजा हिंदुस्तानी
करिश्मा कपूर और आमिर खान की सुपरहिट फिल्म राजा हिंदुस्तानी 90 के दौर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी. यह एक पारिवारिक और लव स्टोरी थी. इस फिल्म में भी दिवाली की झलक दिखाई गई है. जिसमें करिश्मा कपूर और आमिर खान खास अंदाज में दिवाली को मानते हैं.
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड छठ गीत, पंचायत और ग्राम चिकित्साल्य के मेकर्स ने किया पॉपुलर, विशाल मिश्रा की आवाज का छाया जादू
हम आपके हैं कौन
राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म हम आपके हैं कौन को दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं. इस फिल्म ने 90 के दौर में सफलता के सारे झंडा गढ़ दिए थे. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और सलमान खान की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी. वैसे तो इस फिल्म की कास्ट काफी लंबी चौड़ी है. फिल्म के गानों को दर्शक आज भी सुनना पसंद करते हैं. बता दें, फिल्म के एक हिस्से में दिवाली का जश्न मनाते हुए दिखाया गया है. जिसमें सलमान माधुरी और तमाम कास्ट मिलकर इस खास दिन का जश्न मनाते हैं.
मोहब्बतें
2000 के दौर की एक और सबसे बड़ी हिट फिल्म मोहब्बतें आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं. यह एक लव स्टोरी थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय शाहरुख खान जैसे तमाम बड़े एक्टर्स दिखाई दिए थे. इस फिल्म से शमिता शेट्टी, उदय चोपड़ा, जुगल हंसराज जैसे नए एक्टर्स ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म के एक हिस्से में शाहरुख खान ढोल बजाकर दिवाली के मौके पर एंट्री लेते हैं. आज भी एक्टर के इस किरदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं.
होम डिलीवरी
2000 के दौर में आई फिल्म होम डिलीवरी बैसे तो बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन फिल्म का गाना हैप्पी दिवाली काफी हिट हुआ था. यह गाना खास मौका पर अभी भी चलाया जाता है. इस फिल्म में विवेक ओबरॉय, आयशा टाकिया अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म में दिवाली को भी एक खास अंदाज में मनाते हुए दिखाया गया है.
ये भी पढ़ें: अलका याग्निक की पहला भोजपुरी गाना, 42 साल पहले भैया दूज को बनाया खास, पद्मा खन्ना की एक्टिंग ने जीता दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं