छठ पूजा का त्यौहार बिहार में जोर शोर से मनाया जाता है. वहीं दिवाली के 6 दिन बाद यानी 13 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक इस महापर्व को मनाया जाएगा. पर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ होगी और उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ इसका समापन होगा. इस दौरान हर जगह पॉपुलर छठ गीत सुनाई देंगे. लेकिन इन दिनों Gen Z के बीच भी एक छठ गीत पॉपुलर हो रहा है, जो साल 2026 में आया है. लेकिन इसका कनेक्शन छठ गीत के लिए मशहूर शारदा सिन्हा से है.
जेन जी का छठ गीत
हम जिस गीत की बात कर रहे हैं वह है 2026 में रिलीज हुई द वन की, जिसमें शारदा सिन्हा की आवाज सुनाई देती है. जबकि गीत को विशाल मिश्रा ने गाया है. इसके बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं. जबकि म्यूजिक भी विशाल मिश्रा ने दिया है. यह इन दिनों जेनजी के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है और फैंस के बीच छाया हुआ है.
ये भी पढ़ें- बिहारवासियों के दिल में सालों से है रचा-बसा अनुराधा पौडवाल का भोजपुरी छठ गीत, भक्ति के रंग में डूबा एक-एक शब्द
छठी मैया गाने के बोल
कोई दुख जग में
हाय हाय नहीं
जो तेरी कृपा से
मिट ना जाये
ऐसा वरदान
हाय हाय नहीं
जो छठी मैया से मांगे और
मिल ना जाये
सारे जहां में तेरी है जय जय
तेरी है महिमा देती सुनाई
तेरे बिना ना कोई मेरा
अब जाऊं कहां मैं माई
तू बस तू है सहारा
है सब कुछ मेरा
हाथ में तेरे है
सारा सुख दुख मेरा
छठी मैया सुन ली ना विनती
सुन ली विनती हमार
छठी मैया कर दी ना कृपा
कर दी कृपा अपार
पंचायत और ग्राम चिकित्साल्य से कनेक्शन
इस फिल्म की खास बात यह है कि फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है. जबकि बालाजी मोशन पिक्चर्स और टीवीएफ मोशन पिक्चर्स ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है, जो ग्राम चिकित्सालय और पंचायत जैसी सीरीज के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई हासिल की थी.
शारदा सिन्हा के छठ गीत
शारदा सिन्हा सबसे पॉपुलर छठ गीत गा चुकी हैं. वहीं उन्हें इन्हीं गीतों के लिए याद किया जाता है. उनके पॉपुलर छठ गीत में, पाहिले पहिल छठी मईया, केलवा के पात पर, सुपवो ना मिले माई, बहंगी लचकत जाए, पटना के घाट पर, हो दीनानाथ, उठाव सुरुज भइले बिहान और हे छठी मैय्या जैसे गीत शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- मन्ना डे का पहला भोजपुरी रोमांटिक गीत, 49 साल पहले हिला दिया था काशी पटना, सुजीत कुमार को बनाया सुपरस्टार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं