आशा भोसले बॉलीवुड की वो सिंगर हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को कई सदाबहार गाने दिए. उन्होंने 20 से अधिक भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गाए, जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिला. इन्हीं गीतों की लिस्ट में एक 60 साल पुराना गाना भी है, जो यूट्यूब पर इन दिनों खूब चर्चा में हैं. इसका एक वर्जन आशा भोसले ने मोहम्मद रफी के साथ भी गाया था, जो खूब पॉपुलर हुआ था. इसे मुंबई की लोकल ट्रेन में भिखारियों द्वारा खूब गाया जाता था और गरीब अमीरों को दुआ देते थे. वहीं 60 साल बाद भी मोहम्मद रफी और आशा भोसले की आवाज में यह गीत सदाबहार है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं हम आशा भोसले के 60 साल पुराने किस सदाबहार गीत की बात कर रहे हैं...
आशा भोसले का सदाबहार गीत
चाहे लाख करो तुम पूजा तीरथ करो हजार
दिन दुखी को ठुकराया तो सब कुछ है बेकार
गरीबों की सुनो वो तुम्हारी सुनेगा
तुम एक पैसा दोगे वो दस लाख देगा
गरीबो की सुनो गरीबो की सुनो वो
तुम्हारी सुनेगा गरीबों की सुनो वो
तुम्हारी सुनेगा तुम एक पैसा दोगे वो
दस लाख देगा गरीबो की सुनो
भूख लगे तो ये बच्चे आंसू पी कर रह जाते हैं
हाय गरीबो की मजबूरी क्या क्या ये सही कहते हैं
भूख लगे तो ये बच्चे आंसू पी कर रह जाते हैं
हाय गरीबो की मजबूरी क्या क्या ये सही कहते हैं
ये बचपन के दिन हैं घड़ी खेलने की
उमर ये नहीं ऐसे दुख झेलने की
तारास खाओ इनपे ऐ औलाद वालो
उठ लो इन्हें भी गले से लगा लो
मुरझाये न फूल कही
ये आंधी और बरसात में गरीबो की सुनो
ये भी पढ़ें- गोविंदा-रवीना के वो दो ब्लॉकबस्टर गाने, एक ही दिन पर दोनों हुए शूट, अलका-उदित का सॉन्ग डिस्को से लेकर शादियों में हिट
मुंबई लोकल ट्रेन में पॉपुलर हुआ गीत
गाने के बोल से आप समझ गए होंगे कि यह गरीबों की सुनों गाना है, जो 1966 में आई फिल्म दस लाख का है. IMdb के मुताबिक, गरीबों की सुनो गाना भिखारियों के बीच खूब पॉपुलर हुआ था और मुंबई की लोकल ट्रेन में सुनने को मिलता था. फिल्म में यह गाना संजय खान और बबीता कपूर पर फिल्माया गया था. फिल्म का गीत रवि ने कंपोज किया था. जबकि प्रेम धवन ने गाने के लिरिक्स लिखे थे.
आशा भोसले के पॉपुलर गाने
आशा भोसले के पॉपुलर गानों की बात करें तो लिस्ट में चुरा लिया है तुमने जो दिल को, दम मारो दम, ओ मेरे सोना रे सोना, दिल चीज क्या है, इन आंखों की मस्ती में, पिया तू अब तो आजा, जवान जानेमन और दीवाना हुआ बादल जैसे गाने शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh OTT Release: ओटीटी पर आ रही है हनुमान अंश, 80 दिन में किया इतना कलेक्शन, जानें कब और कहां देखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं