विज्ञापन

गोविंदा-रवीना के वो दो ब्लॉकबस्टर गाने, एक ही दिन पर दोनों हुए शूट, अलका-उदित का सॉन्ग डिस्को से लेकर शादियों में हिट 

गोविंदा और रवीना टंडन के वो 2 गाने, जिन्हें अलका याग्निक और उदित नारायण ने आवाज दी थी. वह एक ही दिन शूट हुए थे. जबकि एक ही साल में दोनों फिल्में रिलीज हुई थी.  

गोविंदा-रवीना के वो दो ब्लॉकबस्टर गाने, एक ही दिन पर दोनों हुए शूट, अलका-उदित का सॉन्ग डिस्को से लेकर शादियों में हिट 
गोविंदा-रवीना के 90s के हिट गाने, एक ही दिन हुए शूट
youtube
नई दिल्ली:

90 के दशक में गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी हिट थी. दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें दूल्हे राजा, अनारी नंबर 1, सैंडविच, परदेसी बाबू जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों के कुछ मशहूर गाने भी हैं, जो आज शादियों और पार्टियों से लेकर डिस्को में सुनाई देते हैं और लोग जमकर डांस करते हैं. इसी के चलते 90s में गोविंदा और रवीना टंडन बिजी स्टार्स में गिने जाते थे. लेकिन इन्हीं गानों में वो दो ब्लॉकबस्टर गाने भी हैं, जो एक दिन में शूट हुए थे. आइए आपको बताते हैं कि वह कौन से हैं...

गोविंदा और रवीना के दो गाने एक ही दिन हुए शूट

हम जिस गाने के बारे में बता रहे हैं वह किसी डिस्कों में जाएं और अंखियों से गोली मारे है. यह 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'दूल्हे राजा' और बड़े मियां छोटे मियां फिल्म के गाने हैं, जो एक ही साल रिलीज हुई थीं. IMdb के अनुसार, गोविंदा और रवीना ने दूल्हे राजा से 'किसी डिस्को में' और 'अंखियों से गोली मारे' की शूटिंग एक ही दिन की थी.

ये भी पढ़ें- अलका याग्निक की पहला भोजपुरी गाना, 42 साल पहले भैया दूज को बनाया खास

किसी डिस्को में डाएं गाने के बारे में 

1998 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन, रवीना टंडन और गोविंदा की बड़े मियां छोटे मियां का गाना किसी डिस्को में जाएं को विजू शाह ने कंपोज किया था. जबकि समीर ने बोल लिखे थे. वहीं अलका, याग्निक और उदित नारायण ने गाया था. इस गाने को खूब पसंद किया गया था. वहीं आज भी यह फैंस के दिलों पर राज करता है. 

अंखियों से गोली मारे गाने के बारे में 

निर्देशक हरमेश मल्होत्रा की फिल्म 'दूल्हे राजा' 1998 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो गोविंदा, रवीना टंडन, कादर खान, जॉनी लीवर और प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और इसके गानों ने भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. इसका पॉपुलर गाना 'किसी डिस्को में जाएं' भी उदित नारायण और अलका याज्ञनिक ने गाया था. संगीत निर्देशक आनंद-मिलिंद थे, जबकि गीतकार समीर ने इसके बोल लिखे थे.  

ये भी पढ़ें- मन्ना डे का पहला भोजपुरी रोमांटिक गीत, 49 साल पहले हिला दिया था काशी पटना, सुजीत कुमार को बनाया बिहार में सुपरस्टार 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Raveena Tondon, Akhiyon Se Goli Maare, Kisi Disco Mein Jaaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com