विज्ञापन

दिवाली पर रात में कितने दीये जलाने चाहिए? जानें पूजा का सही समय

दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की एक साथ पूजा की जाती है. पूजा के बाद घर के कोने-कोने में दीपक जलाकर रखते हैं. यहां जानिए दिवाली पर कितने दीये जलाए जाते हैं और पूजा करने का सही समय क्या है?

दिवाली पर रात में कितने दीये जलाने चाहिए? जानें पूजा का सही समय
दिवाली पर रात में कितने दीये जलाने चाहिए?
file photo

दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है. हर साल यह पर्व कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. इस साल दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी. इस दिन लोग घरों को सजाते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. इसके साथ ही दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की एक साथ पूजा की जाती है. पूजा के बाद घर के कोने-कोने में दीपक जलाकर रखते हैं. यहां जानिए दिवाली पर कितने दीये जलाए जाते हैं और पूजा करने का सही समय क्या है?

दिवाली दीये जलाने का समय

दिवाली की रात मां लक्ष्मी स्वयं पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और जिस घर में स्वच्छता और दीपों का दिव्य प्रकाश होता है, वहां वे स्थायी रूप से वास करती हैं. इसी कारण दिवाली की शाम विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन के बाद घर के मुख्य द्वार से लेकर हर कोने में दीपक जलाए जाते हैं. दिवाली पर दीये जलाने का शुभ समय शाम 5.54 से 7.50 बजे तक रहेगा. वहीं इस दिन प्रदोष काल शाम 5.31 से रात 8.09 बजे तक रहेगा.

दिवाली पर कितने दीये जलाने चाहिए?

यूट्यूब पर @RachnaDabasBhakti नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में बताया कि दिवाली पर दीपक जलाने की कोई एक निश्चित संख्या नहीं होती. इस दिन 5, 11, 21, 51 या 108 दीपक जलाना शुभ माना जाता है. इस दिन दो बड़े दीपक भी जलाए जाते हैं. जिनमें से एक दीपक घी का होता है जो पूरी रात जलता है तो वहीं दूसरा दीपक तेल का होता है. हालांकि, आप अपनी श्रद्धा के अनुसार दीये जला सकते हैं.

दिवाली पर पूजा का समय

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त शाम 5,54 से रात 7.50 बजे तक है. वहीं प्रदोष काल शाम 5.31 बजे से रात 8.09 बजे तक रहेगा. इसके अलावा वृषभ लग्न शाम 5.54 बजे से रात 7.50 बजे तक और महानिशीथ काल रात 11.40 बजे से रात 12.32 बजे तक है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें:- तुलसी की मंजरी से घर पर बनाएं धूपबत्ती? बिना केमिकल के धूपबत्ती बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- पुराने पीतल को कैसे साफ करें? काला पीतल कैसे साफ करें 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali, Diwali 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com