Panchayat Season 3 Trailer: पंचायत वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो का ऐसा शो बन चुकी है जिसके साथ फैन्स के इमोशंस जुड़ गए हैं. पंचायत के पात्र सचिवजी, प्रधानजी और बिनोद जैसे पात्र घर-घर में अपनी जगह बना चुके हैं. लेकिन सचिवजी से जो लगाव फैन्स को हुआ है, उसके तो कहने ही क्या. तभी तो जब ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने पंचायत सीजन 3 का नया पोस्टर रिलीज किया तो फैन्स को गुस्सा ही आ गया. पंचायत के दो सीजन आ चुके हैं और तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हाल ही में प्राइम वीडियो ने पंचायत 3 की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करने के बाद फैंस में इसे लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. जैसे ही इसका कोई पोस्टर या अपडेट आता है तो फैंस खुश हो जाते हैं. अब फैंस के लिए एक और खुशखबरी है. पंचायत 3 का ट्रेलर कब रिलीज होगा इसकी डेट सामने आ गई है.
प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर पंचायत 3 का नया पोस्टर शेयर किया है. जिसके साथ उन्होंने ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी दी है. पंचायत 3 का ट्रेलर 17 मई को रिलीज होगा. पोस्टर शेयर करते हुए प्राइम वीडियो ने लिखा- 'पंचायत का ट्रेलर देखने के लिए तारीख लॉक कर लीजिए. 28 मई को पंचायत आ रहा है.'
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
पोस्टर में फुलेरा गांव दो भागों में बंटा नजर आ रहा है. एक तरफ ग्राम प्रधान अपने परिवार के साथ लाठी-डंडे लिए नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके खिलाफ लोग. फैंस को जिस बात की नाराजगी हुई है वो ये है कि इसमें सचिव जी यानि जितेंद्र कुमार नहीं नजर आ रहे हैं. जिसकी वजह से वो खुश नहीं हो रहे हैं. लोग पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- सचिव जी क्या कैमरा पकड़े हैं. वहीं दूसरे ने लिखा- देख रहा है बिनोद सचिव जी को गायब कर दिए ये लोग. एक ने लिखा- अरे कहां हैं सचिव जी. पंचायत वेब सीरीज की बात करें तो इसका पहला सीजन साल 2020 में आया था. उसके दो साल बाद ही मेकर्स दूसरा सीजन भी ले आए थे. सेकंड सीजन के बाद लोगों को तीसरे सीजन का इंतजार था. अब ये भी 28 मई को खत्म होने जा रहा है.
Bollywood News: मुश्किल में बॉलीवुड, सुस्ती भरे 64 दिन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं