पिछले दिनों कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान एस्ट्रोनॉमर कंपनी के सीईओ अपनी एचआर हेड के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करते हुए पकड़े गए थे. कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान एक किस कैम में कंपनी के सीईओ एंडी बायरन और उनकी एचआर हेड की हरकतों को कैद कर दिया और ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद एंडी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा और उनका काफी इंटरनेट पर मजाक भी बनाया गया, जिसके बाद एंडी ने कोल्डप्ले के खिलाफ मुकदमा करने का फैसला किया है. आपको बता दें कि एंडी ने कहा है कि वो कोल्डप्ले और इवेंट ऑर्गेनाइजर के खिलाफ प्राइवेसी में खलल डालने और इमोशनल डैमेज करने के लिए कोर्ट केस करने जा रहे हैं.
कोल्डप्ले पर सोशल मीडिया पर अपमानित करने का लगाया आरोप
सूत्रों के मुताबिक एंडी का कहना है कि उन्होंने इस वीडियो को फिल्माने की और पब्लिकली अपमानित किए जाने की अनुमति नहीं दी थी. उन्हें लग रहा है कि कोल्डप्ले ने उनके वीडियो का मीम बना दिया है, जिससे वो सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपमानित हो रहे हैं. आपको बता दें कि कोल्डप्ले के आर्टिस्ट क्रिस मार्टिन ने एंडी और उनकी कंपनी की एचआर हेड के बीच अफेयर होने की बात भी कही थी. ऐसे में ये केस मानहानि का दावा करने के लिए बन सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या वाकई मानहानि का दावा बनता है
जिस वीडियो को मीम कहा जा रहा है, उसमें क्रिस मार्टिन कहते हैं - उन्हें देखो,जैसे ही उन्होंने देखा कि कैमरा उन पर फोकस कर रहा है, दोनों खुद को छिपाने की कोशिश करने लगे. मगर फिर भी ये वीडियो सामने आ ही गया. इस वीडियो में कहा गया कि एंडी अपनी बीवी को चीट कर रहे हैं. इसके बाद उनकी पत्नी ने अपने नाम के आगे से एंडी का सरनेम तक हटा दिया. वकीलों का कहना है कि मानहानि का दावा करते वक्त एंडी को ये साबित करना होगा कि किस कैम में कैद उनकी हरकत कोई अफेयर नहीं थी. अगर ऐसा साबित हो जाता है तो कोल्डप्ले पर केस दायर हो सकता है. हालांकि कोल्डप्ले ने केस दायर करने की इन हरकतों पर कोई जवाब नहीं दिया है. लॉ एक्सपर्ट का कहना है कि मानहानि का मुकदमा काफी लंबा हो सकता है क्योंकि ऐसी जगह पर जहां 70 हजार लोग बैठे हों, वहां आप प्राइवेसी की उम्मीद करना बेवकूफी है. ऐसा लगता है कि एंडी दूसरों पर अपनी गलती लादना चाह रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं