विज्ञापन

एकता कपूर ने किया 'द डर्टी पिक्चर 2' का ऐलान, कहानी को लेकर दिया हिंट, कौन होगी नई सिल्क ?

'द डर्टी पिक्चर' के जरिए सिल्क स्मिता की कहानी 15  साल पहले बड़े पर्दे पर आई थी. अब एकता कपूर इस फिल्म की दुनिया में फिर से लौटने को तैयार हैं. प्रोड्यूसर ने कन्फर्म किया है कि इसका सीक्वल बन रहा है.

एकता कपूर ने किया 'द डर्टी पिक्चर 2' का ऐलान, कहानी को लेकर दिया हिंट, कौन होगी नई सिल्क ?
एकता कपूर ने किया 'द डर्टी पिक्चर 2' का ऐलान
नई दिल्ली:

'द डर्टी पिक्चर' के जरिए सिल्क स्मिता की कहानी 15  साल पहले बड़े पर्दे पर आई थी. अब एकता कपूर इस फिल्म की दुनिया में फिर से लौटने को तैयार हैं. प्रोड्यूसर ने कन्फर्म किया है कि इसका सीक्वल बन रहा है, हालांकि उन्होंने अभी इसके मुख्य किरदार, कास्ट और रिलीज की तारीख के बारे में जानकारी गुप्त रखी है. रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट पर बात करते हुए, एकता ने बताया कि वह सीक्वल के बारे में सोच रही हैं क्योंकि अब उनके पास एक ऐसी कहानी है जिसे वह दर्शकों के साथ शेयर करना चाहती हैं. उन्होंने कहा, मैं एक बहुत बड़ी फिल्म बना रही हूं, 'द डर्टी पिक्चर 2'. मैं 15 साल बाद इसकी प्लानिंग कर रही हूं.  इस बार, मुझे लगता है कि मेरे पास एक कहानी है जिसे मैं बताना चाहती हूं. 'द डर्टी पिक्चर' सिल्क स्मिता के बारे में थी. यह एक ऐसी महिला के बारे में थी जिसे अपनी सेक्सुअलिटी के लिए आवाज उठाने पर बुरा-भला कहा गया. अब सेक्सुअलिटी आपकी अपनी पसंद की बात है. मैंने उसे कभी विक्टिम (पीड़ित) की तरह नहीं देखा. मैंने उसे एक ऐसी महिला के तौर पर देखा जिसने अपनी सेक्सुअलिटी को सेलिब्रेट किया और फिल्म बहुत सफल रही.

यह भी पढ़ें- 30 साल पुराना रवीना- सुनील का गाना, हीरोइन ने पहनी 10 कॉस्ट्यूम, हीरो को नसीब नहीं हुआ दूसरा ड्रेस, अभिजीत- चंदना की आवाज पर आज भी झूमने हैं लोग

एकता ने आगे कहा कि आने वाली फिल्म भी किसी व्यक्ति की कहानी पर आधारित होगी, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि यह किसके बारे में होगी. दिसंबर 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर ने काम किया था. यह फिल्म साउथ इंडियन एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की जिंदगी पर आधारित थी, जिन्होंने अपने 18 साल के करियर में 450 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. फिल्म में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके आगे बढ़ने और उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, इसे दिखाया गया था. स्मिता ने चेन्नई में अपने घर पर 35 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी.  विद्या को इस फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. 2012 में एक्ट्रेस ने फिल्म बनाने के अनुभव के बारे में बात की और कहा कि इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना ही अपने आप में एक बड़ा इनाम था. एक्टर ने कहा, मैं बस एक बात जानती थी कि हम सब एक अच्छी फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि आपको पता होता है कि कुछ भी आपके कंट्रोल में नहीं है.

यह भी पढ़ें-   Navratri Songs: 'चलो बुलावा आया है' से 'मन तेरा मंदिर तक', मां दुर्गा के 9 गाने बना देंगे त्योहार को बेहद खास

मैं डायरेक्टर मिलन लुथरिया से कह रही थी कि फिल्म रिलीज हुए दो महीने हो गए हैं और अब मैं इसे फिर से देखना चाहती हूं. इस फ़िल्म से हमारी बहुत अच्छी यादें जुड़ी हैं, इसलिए मैं इसे DVD पर देखना पसंद करूंगी.उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि सबसे बड़ा अवॉर्ड 'द डर्टी पिक्चर' ही था. मुझे सिल्क का किरदार निभाने का मौका मिला और इस टीम के साथ काम करना ही सबसे बड़ा अवॉर्ड है. सभी को यह फिल्म बहुत पसंद आई और हम इसके लिए शुक्रगुज़ार हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ekta Kapoor Controversy, Ekta Kapoor Films, Ekta Kapoor Latest Updates, Dirty Picture
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com