विज्ञापन

भूत बंगला के मेकर्स ने किया रुका हुआ भुगतान, वेंडर्स ने लगाया था लाखों रुपये बकाया रोकने का आरोप

211 करोड़ कमाने वाली फिल्म भूत बंगला अब पेमेंट विवाद में फंस गई है. कुछ वेंडर्स और क्रू मेंबर्स ने लाखों रुपये बकाया होने का दावा किया है, जबकि बालाजी मोशन पिक्चर्स ने सभी आरोपों को खारिज किया है.

भूत बंगला के मेकर्स ने किया रुका हुआ भुगतान, वेंडर्स ने लगाया था लाखों रुपये बकाया रोकने का आरोप
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई, अब पेमेंट विवाद में फंसी भूत बंगला

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई को लेकर चर्चा में है. फिल्म ने दुनियाभर में 211 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, लेकिन इसी बीच प्रोडक्शन हाउस पर पेमेंट रोकने के आरोप लगने लगे हैं. कुछ वेंडर्स और क्रू से जुड़े लोगों का दावा है कि फिल्म से जुड़े कई भुगतान अब तक क्लियर नहीं किए गए हैं. मामला सामने आने के बाद इंडस्ट्री में फिर से देरी से पेमेंट को लेकर बहस तेज हो गई है. हालांकि फिल्म के मेकर्स ने अब साफ कर दिया है कि उन्होंने सभी रुकी हुई पेमेंट कर दी है. मेकर्स ने कहा है कि बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने कंपनी की ओर से शुरू किए गए अलग-अलग प्रोजेक्ट के संबंध में अपने सभी भुगतानों को पूरा कर दिया है.

48 लाख रुपये बकाया होने का दावा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वेंडर ने करीब 30 लाख रुपये का पेमेंट बाकी होने का दावा किया. वहीं दूसरे व्यक्ति ने 18 लाख रुपये की बकाया रकम की बात कही थी. आरोप था् कि फिल्म रिलीज होने और बड़ी कमाई करने के बाद भी कुछ लोगों को महीनों से उनके पैसे नहीं मिले. इंडस्ट्री में काम करने वाले कई लोगों का कहना है कि पहले 90 दिनों के भीतर इनवॉइस क्लियर करने का नियम ज्यादा फॉलो किया जाता था, लेकिन अब ऐसा कम देखने को मिलता है.

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने दी सफाई

इन आरोपों के बाद बालाजी मोशन पिक्चर्स की तरफ से बयान जारी किया गया. प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि कंपनी ने अपने सभी कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक पेमेंट की जिम्मेदारियां पूरी की हैं. कंपनी का कहना है कि किसी तरह की गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है. वहीं कुछ सूत्रों ने ये भी कहा कि कई बार पेमेंट अलग-अलग हिस्सों में आते हैं, इसलिए प्रक्रिया में देरी हो सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhooth Bangla, Movie Bhooth Bangla, Bhooth Bangla Payment Controversy, Akshay Kumar, Ekta Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com