सस्पेंल और थ्रिलर फिल्में देखने का शौक रखते हैं और हिंदी अंग्रेजी की इस तरह की सभी फिल्में देख चुके हैं तो आज हम आपको इसी जॉनर की एक मजेदार फिल्म के बारे में बताते हैं. ये एक डार्क क्राइम थ्रिलर है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं. पूरी फिल्म में आप इसी कनफ्यूजन में रह जाते हैं कि ये सच में देख नहीं पाता या केवल नाटक कर रहा है. अगर आप फिल्म देख भी चुके हैं तब भी इसे दोबारा देखना वही रोमांच पैदा करता है. एक बात को पक्की है वो ये कि आयुष्मान खुराना की ये फिल्म आपको दृश्यम 3 की तरह निराश नहीं करती.
फिल्म की कहानी आकाश नाम के एक टैलेंटेड पियानो आर्टिस्ट की है. वह अंधे होने का नाटक करता है ताकि म्यूजिक पर बेहतर फोकस कर सके और लोगों की सहानुभूति भी हासिल हो जाए. उसकी जिंदगी में सोफी आती है और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं. इसी बीच एक रिटायर्ड फिल्म एक्टर आकाश को अपने घर पर प्राइवेट कॉन्सर्ट देने के लिए बुलाता है. आकाश वहां पहुंचता है, लेकिन स्थिति बिल्कुल उल्टी निकलती है. घर के मालिक का मर्डर हो चुका होता है और उसकी पत्नी का एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर भी सामने आता है.
अब आकाश इस उलझन में फंस जाता है और अपनी जान बचाने की कोशिश करता है. कहानी के हर मोड़ पर नया ट्विस्ट आता है, इसलिए एक पल भी नजर हटाने की गुंजाइश नहीं रहती.
फिल्म का डायरेक्शन श्रीराम राघवन ने किया है. आयुष्मान खुराना के साथ राधिका आप्टे और तब्बू भी लीड रोल में हैं. स्क्रिप्ट अरिजीत बिस्वास, योगेश चंद्रशेखर और श्रीराम राघवन ने लिखी है.
इस सीरीज को IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली है और इसे भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है. दिलचस्प बात यह भी है कि पहले इसका नाम द पियानो प्लेयर था, लेकिन बाद में अंधाधुन रख दिया गया. आयुष्मान ने इस रोल के लिए खास लेंस मंगवाए थे, जिससे उनकी विजन लगभग 80 पर्सेंट तक कम हो गया था. फिल्म फिलहाल जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है. अगर आपको क्राइम थ्रिलर और अन एक्सपेक्टेड ट्विस्ट पसंद हैं, तो अंधाधुन जरूर देखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं