विज्ञापन

भारत का इतिहास जानना है तो देखिए, दूरदर्शन का 53 एपिसोड वाला ऐतिहासिक सीरियल, जवाहर लाल नेहरु से भी है संबंध

दूरदर्शन के मशहूर शो भारत एक खोज का टाइटल सॉन्ग सिर्फ एक धुन नहीं था, बल्कि हजारों साल पुराने ऋग्वेद के दर्शन को भी समेटे हुए था. जानिए इस गाने और शो से जुड़ी दिलचस्प बातें.

भारत का इतिहास जानना है तो देखिए, दूरदर्शन का 53 एपिसोड वाला ऐतिहासिक सीरियल, जवाहर लाल नेहरु से भी है संबंध
भारत के इतिहास से लेकर आजादी तक की झलक दिखाता है ये सीरियल
IMDB
नई दिल्ली:

एक दौर था जब टीवी पर दूरदर्शन का ही जलवा था. उस समय पर आने वाले टीवी शो, सिर्फ दर्शकों को एंटरटेन नहीं करते थे. बल्कि वो देश के इतिहास उसकी संस्कृति से भी जोड़े रखते थे. आज हम एक ऐसे ही शो की बात करेंगे जो अपने टाइटल सॉन्ग की वजह से न सिर्फ खास बना बल्कि लोगों की यादों का हिस्सा भी बन गया है. हम बात कर रहे हैं दूरदर्शन के ऐतिहासिक शो 'भारत एक खोज' की, जिसको फेमस फिल्म मेकर श्याम बेनेगल ने बनाया था. इस शो को खास बनाने में इसकी कहानी और इसमें काम करने वाले एक्टर नहीं बल्कि इसका टाइटल सॉन्ग भी था. शो के शुरुआत में जो लाइनें सुनाई देती हैं वो हैं, 'सृष्टि से पहले सत नहीं था, असत भी नहीं…'जो आज भी कई लोगों को याद हैं. सबसे दिलचस्प बात ये है कि ये लाइनें हजारों साल पुराने ऋग्वेद से ली गई हैं.

ऋग्वेद के नासदीय सूक्त से लिया गया था गाने का आधार

सीरियल 'भारत एक खोज' का टाइटल सॉन्ग ऋग्वेद के नासदीय सूक्त से लिया गया था. जिसमें बताया गया था कि सृष्टि के निर्माण से पहले क्या था और इस संसार की शुरुआत कैसे हुई थी. इन्हीं बातों को गाने में पेश किया गया था. पहले इसमें संस्कृत में लाइनें सुनाई देती थीं और फिर उसके बाद इसकी हिंदी लाइनें आती थी. इस गाने के बोल वसंत देव ने लिखे थे और इसका संगीत वनराज भाटिया ने तैयार किया था. इस तरह शो का टाइटल सॉन्ग इतिहास और भारतीय दर्शन को जोड़ने का काम करता था. 

नेहरू की किताब से निकली थी 53 एपिसोड की कहानी

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Wikipedia

'भारत एक खोज' सीरियल टीवी पर 14 नवंबर 1988 में प्रसारित किया गया था. ये शो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की किताब 'द डिस्कवरी ऑफ इंडिया' पर बेस्ड था. श्याम बेनेगल ने इसको बनाया था और डायरेक्ट भी किया था. 53 एपिसोड वाले इस शो में भारत के लगभग 5000 साल पुराने इतिहास को दिखाया गया. सीरीयल में दिखाई गई कहानी प्राचीन सभ्यताओं से शुरू होकर 1947 में देश की आजादी तक पहुंचती थी. इसमें एक्टर रोशन सेठ ने जवाहरलाल नेहरू का किरदार निभाया था. ये शो हर रविवार को आता था. इसमें इतिहास, राजनीति, संस्कृति और भारतीय सभ्यता के अलग-अलग पहलुओं को अलग-अलग अंदाज में दिखाया गया था.

ये भी पढ़ें: Miss Universe 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो बनीं विजेता, भारत की कजियाह लिज मेजो टॉप 12 में नहीं बना सकीं जगह

500 से ज्यादा कलाकार और 144 सेट, ऐसे बना था शो

दूरदर्शन के इस शो को काफी बड़े लेवल पर तैयार किया गया था. साल 2008 में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के हिसाब से इस शो के 53 एपिसोड बनाने के लिए 19 महीने की शूटिंग की गई थी. इसमें 500 से ज्यादा एक्टर्स ने काम किया और अलग-अलग सीन को शूट करने के लिए 144 सेट तैयार किए गए थे. इसके अलावा सीरियल की स्क्रिप्ट को तैयार करने में 10 राइटर्स और 22 जाने-माने इतिहासकारों का मार्गदर्शन लिया गया था. आज भी इस शो को दूरदर्शन के सबसे यादगार सीरियलों में गिना जाता है. प्रसार भारती के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस शो का प्रोमो भी मौजूद है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat Ek Khoj 1988 Doordarshan, Jawahar Lal Nehru, Telivision, Doordarshan 1988 Serial
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com