विज्ञापन

Ramayana Box Office Collection: रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20, पुष्पा को पछाड़ने वाली है रणबीर कपूर की फिल्म, मंगलवार को कमाए 17.50 करोड़

Ramayana Box Office Collection: रामायण पार्ट वन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने 20 दिनों में दुनिया भर में 1735.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और अब पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 6.85 करोड़ रुपये दूर है.

Ramayana Box Office Collection: रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20, पुष्पा को पछाड़ने वाली है रणबीर कपूर की फिल्म, मंगलवार को कमाए 17.50 करोड़
Ramayana: पार्ट वन रचेगी नया इतिहास! सिर्फ 6.85 करोड़ दूर है पुष्पा 2 का रिकॉर्ड,
YouTube
नई दिल्ली:

Ramayana Box Office Collection: पार्ट वन बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 को पीछे छोड़ने के बेहद करीब पहुंच गई है. फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के पहले 20 दिनों में दुनिया भर में 1,735.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, रणबीर कपूर और यश स्टारर यह फिल्म फिलहाल दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पा 2 को पीछे छोड़ने के लिए फिल्म को अब सिर्फ 6.85 करोड़ रुपये और कमाने की जरूरत है. पुष्पा 2 ने दुनिया भर में 1,742 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है.

फिल्म ने 20वें दिन भारत में 17.50 करोड़ रुपये नेट की कमाई की. यह 19वें दिन के 12.70 करोड़ रुपये के कलेक्शन के मुकाबले 37.8 प्रतिशत ज्यादा है.

दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में दंगल पहले नंबर पर है. फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 2,070 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
इसके बाद धुरंधर 2 का नाम आता है, जिसने 1,813.40 करोड़ रुपये कमाए हैं. तीसरे नंबर पर बाहुबली 2 है, जिसकी कुल कमाई 1,788 करोड़ रुपये रही. पुष्पा 2 1,742 करोड़ रुपये के साथ चौथे नंबर पर है, जबकि रामायण: पार्ट वन 1,735.15 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है.

रामायण: पार्ट वन ने भारत में अब तक 1,162.15 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है. वहीं, फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 972.95 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. दूसरी ओर, विदेशों से फिल्म ने 573 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जो इसकी कुल वैश्विक कमाई का लगभग 33 प्रतिशत है.

ये भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायण के टिकट सस्ते में, कमाई में आई गिरावट तो मेकर्स ने घटाए टिकट के दाम

फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की है और भारत में इसके नेट कलेक्शन में सबसे बड़ा योगदान दिया है. हिंदी भाषा में रिलीज रामायण ने अब तक 739.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके बाद कन्नड़ वर्जन का कलेक्शन 77.05 करोड़ रुपये, तेलुगु का 57.30 करोड़ रुपये, मलयालम का 51.20 करोड़ रुपये और तमिल का 48.15 करोड़ रुपये रहा है. कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने रिलीज के पहले आठ दिनों में भारत में 564.60 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 299.15 करोड़ रुपये की कमाई जोड़ी. वहीं, तीसरे हफ्ते के शुरुआती पांच दिनों में फिल्म ने 109.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों को खास तोहफा दिया है. गुरु पर्व के मौके पर मेकर्स ने टिकट की कीमत घटाकर सिर्फ 99 रुपये कर दी थी. पहले जिन सिनेमाघरों में फिल्म की 2D टिकट 300 से 400 रुपये तक में मिल रही थी, वहां अब दर्शक कम कीमत में फिल्म देखने का मौका पा रहे हैं.

फिल्म के बारे में 

रामायण: पार्ट वन का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आए हैं, जबकि यश ने रावण का किरदार निभाया है. वहीं, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई दिए हैं. ये दो पार्ट में बनने वाली फिल्म है, नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश के प्रोडक्शन हाउस मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने  मिलकर इसे बनाया है. फिल्म का दूसरा पार्ट दीवाली 2028 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. खास बात यह है कि इसके दूसरे पार्ट में सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana Budget, Ramayana Box Office Collection, Bollywood, Entertainment, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com