विज्ञापन

श्रीदेवी का वो गाना जो है शादियों की शान, खूब बजता है लेडीज संगीत पर, बहू, ननद, भाभी, चाची सब मिलकर करती है डांस, 4 सिंगर ने मिलकर बनाया अमर

शादी का सीजन आते ही संगीत और डांस की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. हर कोई चाहता है कि शादी के जश्न में कुछ ऐसे गाने शामिल हों, जिन पर पूरा परिवार मिलकर डांस कर सके.

श्रीदेवी का वो गाना जो है शादियों की शान, खूब बजता है लेडीज संगीत पर, बहू, ननद, भाभी, चाची सब मिलकर करती है डांस, 4 सिंगर ने मिलकर बनाया अमर
श्रीदेवी का वो गाना जो है शादियों की शान, खूब बजता है लेडीज संगीत पर
NDTV

शादी का सीजन आते ही संगीत और डांस की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. हर कोई चाहता है कि शादी के जश्न में कुछ ऐसे गाने शामिल हों, जिन पर पूरा परिवार मिलकर डांस कर सके. बॉलीवुड में ऐसे कई गाने हैं, जो सालों बाद भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. ऐसा ही एक गाना दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' का है. 14 साल पहले रिलीज हुआ यह गाना आज भी शादियों, हल्दी और मेहंदी के कार्यक्रमों में खूब सुनाई देता है. खास बात यह है कि इस गाने पर दुल्हन की मां से लेकर बहू, ननद, भाभी और उनकी सहेलियां तक जमकर डांस करती हैं.

श्रीदेवी की फिल्म का है मशहूर वेडिंग सॉन्ग

हम बात कर रहे हैं गाने 'नवराई माझी लाडाची' की. साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' का यह गाना आज भी शादी समारोहों की रौनक बढ़ा देता है. फिल्म में श्रीदेवी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं और इस गाने को खास तौर पर शादी के जश्न के माहौल में फिल्माया गया था.

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी मराठी और हिंदी का खूबसूरत मेल है. इसके शुरुआती बोल 'नवराई माझी लाडाची' का मतलब है कि दुल्हन अपने परिवार की बेहद प्यारी और लाडली है. गाने में एक मां अपनी बेटी की तारीफ करते हुए उसके नए जीवन की शुरुआत का जश्न मनाती है. इसके बोल दुल्हन के प्रति परिवार के प्यार और भावनाओं को भी दिखाते हैं.

सुनिधि चौहान की आवाज ने लगाया चार चांद

इस गाने को मशहूर गायिका सुनिधि चौहान, स्वानंद किरकिरे, नताली डि लुसियो और नीलांबरी किरकिरे ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं, जबकि संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है.

गाने में पारंपरिक मराठी संगीत की झलक मिलती है. इसके साथ ही हिंदी के शब्द इसे और भी खास बनाते हैं. यही वजह है कि यह गाना सिर्फ महाराष्ट्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देशभर की शादियों में पसंद किया जाने लगा. खास तौर पर दुल्हन की मां और परिवार की दूसरी महिलाएं इस गाने पर डांस करना पसंद करती हैं.

13 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया गाना

'नवराई माझी' को सोनी म्यूजिक इंडिया ने साल 2012 में यूट्यूब पर रिलीज किया था. इसे अब तक 13 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह आंकड़ा बताता है कि इतने साल बाद भी गाने का जादू कम नहीं हुआ है.

वहीं, फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' की बात करें तो इसका निर्देशन गौरी शिंदे ने किया था. फिल्म में श्रीदेवी ने शशि नाम की एक घरेलू महिला का किरदार निभाया था, जिसे अंग्रेजी नहीं आने के कारण अपने ही परिवार में मजाक का सामना करना पड़ता है. इसके बाद वह अंग्रेजी सीखने का फैसला करती है. फिल्म में आदिल हुसैन, प्रिया आनंद और नविका कोटिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.
 

यह भी पढ़ें | 35 साल पुराना लता मंगेशकर-इला अरुण का वो गाना, राजस्थान की मिट्टी से निकल हुआ अमर, श्रीदेवी ने बनाया सुपरहिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi, English Vinglish, Navrai Majhi, Navrai Majhi Song, Navrai Majhi YouTube Views
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com