विज्ञापन

Don’t Be Shy Review: जेन जी के दुख-सुख की कहानी है डोंट बी शाय, जानें कैसी है प्राइम वीडियो की मूवी, पढ़ें रिव्यू

Don't Be Shy आज की Gen-Z जनरेशन को दिखाती तो है, लेकिन फिल्म को देखते समय ही आप इसकी कहानी का अंदाजा लगा सकता हैं. दोस्ती, प्यार, बॉडी इमेज और सोशल मीडिया के दबाव को दिखाती यह फिल्म मजेदार है, लेकिन इसके कई हिस्से बोरिंग भी लगते हैं.

Don’t Be Shy Review: जेन जी के दुख-सुख की कहानी है डोंट बी शाय, जानें कैसी है प्राइम वीडियो की मूवी, पढ़ें रिव्यू
Don’t Be Shy Review: रंगीन है फिल्म, लेकिन कहानी में नया कुछ खास नहीं
नई दिल्ली:

फिल्म में आज की Gen-Z जनरेशन को लेकर तैयार किया गया है, जिनकी जिंदगी में सपने बड़े हैं और उन्हें लेकर पहले से ही पूरी प्लानिंग कर रखी है. कुछ ऐसा ही श्यामिली उर्फ शाइ (आरुषि बजाज) के साथ है. उसे लगता है उसकी लाइफ बिल्कुल परफेक्ट है, अच्छा कॉलेज, शानदार करियर, प्यार और एक परफेक्ट लाइफ. लेकिन परेशानी तब आती है जब उसके पास कोई प्लान बी नहीं होता है, और उसकी प्लान की गई चीजें उस मुताबिक नहीं चलतीं जैसा उसने सोचा होता है. तब उसकी पूरी दुनिया हिल जाती है. Don't Be Shy इसी सफर को हल्के-फुल्के और रंगीन अंदाज में दिखाती है.

प्यार से ज्यादा दोस्ती की कहानी

शाइ की जिंदगी में उनका अमीर ब्याएफ्रेंड मयंक (Piyush Khati) एक अहम हिस्सा होता है. जिसके साथ उसने शादी, करियर और बच्चे तक की प्लानिंग कर रखी होती है. लेकिन उसके जाने के बाद शाइ की मुलाकात तारा (Bianca Arora) से होती है. शुरुआत में दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चलता है, लेकिन धीरे-धीरे उनका रिलेशन ही फिल्म का खूबसूरत हिस्सा बन जाता है. फिल्म में लव ट्रायंगल भी दिखाया गया, लेकिन उसका नतीजा क्या होगा. ये पहले से ही पता लग जाता है.

फिल्म अच्छी तरह दिखाती है कि हर रिश्ता प्यार या कॉम्पिटिशन के बारे में नहीं होता. दोस्ती भी आपकी जिंदगी को बदल सकती है. साथ ही बॉडी इमेज, इनसिक्योरिटी और हर वक्त अपनी जिंदगी को परफेक्ट दिखाने का दबाव भी कहानी में नजर आता है.

फिल्म मे है Gen-Z टच है

कॉलेज फेस्ट, सोशल मीडिया वाली लैंग्वेज, फोर्थ-वॉल ब्रेकिंग और पॉप-कल्चर रेफरेंस फिल्म को आज की यंग ऑडियंस से जोड़ने में मदद करती है. कॉलेज में कोड वर्ड्स जो सिर्फ लड़िकयों को ही पता हैं.आरुषि अपने रोल में अच्छी लगती हैं, लेकिन कहीं-कहीं उनको कुछ ज्यादा ही ड्रैमेटिक दिखाया गया है. वहीं बात करें बियांका अरोड़ा की तो उन्होंने भी अच्छी एक्टिंग की है.

लेकिन कहानी पहले से पता चल जाती है

फिल्म की कमजोरी है इसकी कहानी, फिल्म की शुरुआत से ही पता लग जाता है कि इसकी कहानी क्या है और आगे क्या होने वाला है. लव ट्राएंगल, फिर दिल का टूटना, फिर संभलना, फैमिली ये सब चीजें पहले से ही बता देते हैं कि आखिर में क्या दिखाया जाएगा. कुछ जगह फिल्म काफी स्लो लगी, कुछ चीजों को फिल्म में जबरदस्ती जोड़ते हुए दिखाया गया, लेकिन वो मिसमैच हुए. इसके साथ फिल्म में ड्रामा ज्यादा देखने को मिला. घर के बाहर मोहल्ले वालों से लड़ाई, मां-बाप की एक्टिंग तो अच्छी थी लेकिन उनके किरदार को ऐसा क्यों रखा गया ये बात समझ में नही आई. कहीं-कहीं पर ओवर एक्टिंग भी देखने को मिली. मतलब ऐसा लगा कि सामने 90's का कोई सीरियल चल रहा है. जिसमें एपिसोड में कुछ भी सिंपल और नॉर्मल नहीं होगा. 

कुल मिलाकर, Don't Be Shy एक हल्की-फुल्की Gen-Z फिल्म है, जिसमें दोस्ती, प्यार और खुद को समझने की कहानी है.  फिल्म देखने में अच्छी लगती है, कुछ हिस्से एंटरटेन करते हैं, तो कुछ बोर भी करते हैं, क्योंकि आगे क्या होगा इसका अंदाजा पहले से लगाया जा सकता है. लेकिन इसकी कहानी इतनी नई नहीं है कि लंबे समय तक याद रह जाए.

ये भी पढ़ें: The Vvaan Review: पंचायत के डायरेक्टर की द वन हुई रिलीज, जानें कैसी है सिद्धार्थ मल्होत्रा -तमन्ना भाटिया की फिल्म

फिल्म के किरदार

फिल्म में आरुषि बजाज, अंश दुग्गल ,बियांका अरोड़ा, पियूष खाटी, जावेद खान किंग, कुनाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया, अंजु अल्वा नैव ने अभिनय किया है. सभी ने अपनी एक्टिंग तो बेहतरीन की, लेकिन कहानी और किरदार ओवर ड्रैमेटिक लगे, जिससे रियल लाइफ से कनेक्ट कर पाना थोड़ा मुश्किल लगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt Movie, Shaheen Bhatt Alia Bhatt, Don't Be Shy Movie Review, Hindi News, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com