विज्ञापन

कभी अमिताभ बच्चन बंगले और शाहरुख खान के मन्नत के बाहर खड़े रहते थे राजकुमार राव, वजह जानकर होंगे हैरान

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 के आगामी एपिसोड में बहुत कुछ खास देखने को मिलेगा, क्योंकि मेजबान  अमिताभ बच्चन फिल्म प्रहार की टीम राजकुमार राव, वामिका गब्बी और उज्जवल निकम का स्वागत करेंगे.

कभी अमिताभ बच्चन बंगले और शाहरुख खान के मन्नत के बाहर खड़े रहते थे राजकुमार राव, वजह जानकर होंगे हैरान
अमिताभ और शाहरुख खान बंगले के बाहर खड़े रहते थे राजकुमार राव
नई दिल्ली:

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 के आगामी एपिसोड में बहुत कुछ खास देखने को मिलेगा, क्योंकि मेजबान  अमिताभ बच्चन फिल्म प्रहार की टीम राजकुमार राव, वामिका गब्बी और उज्जवल निकम का स्वागत करेंगे. सेट पर एक बातचीत के दौरान राजकुमार राव ने अपने शुरुआती दिनों के बारे में बताया कि कैसे शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन ने एक्टर बनने के लिए प्रेरित किया और उनके सपने को आकार दिया. 

जब अमिताभ बच्चन ने राजकुमार से शाहरुख खान के बारे में उनके विचार पूछा, यह देखते हुए कि दोनों दिल्ली से हैं और एक समान पृष्ठभूमि रखते हैं. तब राजकुमार ने गर्मजोशी से अपनी शुरुआती दिनों के बारे में याद करते हुए कहा, "सर, जैसे कि वो खुद दिल्ली से हैं और मैं भी. मैंने भी काफी कम उम्र में सोच लिया था कि मुझे अभिनय करना है. एक और बात सर मेरे मम्मी के कमरे में हमेशा आपकी एक पोस्टर होती थी क्योंकि आप नंबर वन रहे हैं. आप से हम सब इंस्पायर हुए हैं. शाहरुख सर के सफर से भी मैं काफी इंस्पायर हुआ. कैसे एक लड़का दिल्ली से निकला एक मिडिल क्लास फैमिली से, फिर थिएटर किया और टीवी में इतने सारे शोज किए और फिर बहुत बड़ा सुपरस्टार बन गया. जब मैं पहली बार जब मुंबई आया था एक शो के लिए आया था, पर वहां सेलेक्शन नहीं हुआ लेकिन मैं हमेशा आपके बंगले के सामने और मन्नत के सामने खड़ा रहता था.

शाहरुख खान के जज्बे की तारीफ़ करते हुए अमिताभ बच्चन ने भी सुपरस्टार की तारीफ की. उन्होंने  कहा, सर, मैं बताता हूं, मैंने उनके साथ काम किया है और वह ऐसे इंसान हैं जो किसी भी बात पर हार नहीं मानते. चाहे कोई भी समस्या हो, वह बस बात करते हैं और सामने वाले का कॉन्फिडेंस इतना बढ़ा देते हैं.  यह दिल को छू लेने वाली बातचीत दिखाती है कि कैसे मशहूर कलाकार पीढ़ियों तक कलाकारों को प्रेरित करते रहते हैं, जिससे 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 18 का यह खास एपिसोड दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव बन जाता है. 

ये Video भी देखें: National Film Awards 2025: नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए Shahrukh Khan-Rani Mukherjee

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajkummar Rao, Rajkummar Rao Films, Rajkummar Rao Action Thriller Film, Rajkummar Rao Age, Rajkummar Rao Struggle Days
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com