विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2020

दिशा पटानी का फनी Video हो रहा है वायरल, क्यूट अंदाज में पूछा रसोड़े में कौन था?

दिशा पटानी (Disha Patani) ने 'रसोड़े में कौन था' (Rasode Mein Kaun Tha) के रैप वीडियो पर क्यूट एक्सप्रेशन देती नजर आईं- देखें Video

दिशा पटानी का फनी Video हो रहा है वायरल, क्यूट अंदाज में पूछा रसोड़े में कौन था?
दिशा पटानी (Disha Patani) का फनी VIDEO हो रहा है वायरल
  • दिशा पटानी का क्यूट वीडियो हुआ वायरल
  • दिशा पटानी ने बेहद क्यूट अंदाज में पूछा- रसौड़े में कौन था?
  • दिशा पटानी का अपने कुत्तों के साथ मस्ती करते हुए वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

दिशा पटानी (Disha Patani) अकसर अपनी बोल्ड लुक और ग्लैमरस फोटो और वीडियो की वजह से आए दिन सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं , हाल ही में दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने प्यारे Doggy के साथ मस्ती करती हुईं नजर आ रही हैं. इस वीडियो में दिशा पटानी (Disha Patani) हाल ही में ट्रेंडिंग वीडियो 'रसोड़े में कौन था' (Rasode Mein Kaun Tha) के रैप वीडियो पर फेशियल एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही हैं. दिशा पटानी (Disha Patani Video) के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इस पर कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं. 

#rasodemaikauntha ????

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

दिशा पटानी (Disha Patani) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक 12 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है सिर्फ इतना ही नहीं इस पर हजार से ज्यादा लाइक्स और कमेंट भी आ चुके हैं.

दिशा पटानी (Disha Patani) ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मलंग' में अपने बेबाक अवतार और किरदार के साथ दर्शकों का खूब दिल जीता था. गौरतलब है कि दिशा अपनी फिटनेस को लेकर भी जानी जाती हैं. दिशा की हाल ही में रिलीज हुई थी फिल्म मलंग. इसमें वह आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू के साथ साथ नजर आईं थी. फिल्म को मोहित सूरी ने डॉयरेक्ट किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कारोबार किया था.इसके अलावा, दिशा जल्द 'एक विलेन 2' में भी नजर आएंगी जो मलंग के निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Disha Patani Radhey, Disha Patani Instagram, Disha Patani Viral Video, Rasode Me Kaun Tha Video, Rasode Mein Kaun Tha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com