विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ ने किया योगा, मैंने पी दारू: पंजाबी सिंगर ने सुनाया लॉकडाउन का हाल

शैरी मान ने एनडीटीवी को बताया कि दिग्गज पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ कैसे इंसान हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि लॉकडाउन के दौरान वह क्या करते थे.

दिलजीत दोसांझ ने किया योगा, मैंने पी दारू: पंजाबी सिंगर ने सुनाया लॉकडाउन का हाल
दिलजीत दोसांझ ने किया योगा, मैंने पी दारू: पंजाबी सिंगर ने सुनाया लॉकडाउन का हाल
NDTV

मशहूर पंजाबी सिंगर शैरी मान इन दिनों भारत में अपने कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. भारत में वह जगह कॉन्सर्ट करने वाले हैं. ऐसे में शैरी मान ने एनडीटीवी डॉट कॉम से से खास बातचीत और अपने गानों के साथ-साथ पंजाबी कलाकारों को लेकर भी अपनी राय रखी. शैरी मान ने एनडीटीवी को बताया कि दिग्गज पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ कैसे इंसान हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि लॉकडाउन के दौरान वह क्या करते थे.

क्या बोले शैरी मान 

शैरी मान ने पूछा गया कि दिलजीत दोसांझ कैसे इंसान हैं ? इस पर सिंगर ने कहा, 'दिलजीत साहब तो लेजेंड. उनसे काफी बार होती मुलाकात है. मुझे बाकि का नहीं पता, मैंने कोविड के टाइम पर काफी दारू पी थी. लेकिन उन्होंने कोविड में खुद को एक्सप्लोर कर लिया. उन्होंने योगा शुरू किया. क्योंकि उन्होंने कहा कि मैं इतना फ्री हूं यार कि मैंने सोचा कि योगा कर लूं. योगा के बाद फिर उनकी तो हाई एनर्जी हो गई ना.'

कोविड में पी दारू

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए शैरी मान ने हंसते हुए कहा, 'कोविड में हमने क्या किया? हमने पेटी भरके दारू दी. यह हम कनाडा में करते थे. दरअसल कोविड के समय हम लोग भारत में फंस गए थे. तो फिर यहां पह भी हमें पता लगा पांच-छह महीने फ्लाइट नहीं खुलने वाली तो हमने भी सोचा चलो यार मंगा लो फिर, तो दिलजीत दोसांझ ने अपने आप को एक्सप्लोर किया तो इसीलिए उनकी एनर्जी ऐसे हाई रहती है और जो जो आज हम देख रहे हैं वो उन्होंने पहले ही देख लिया वो जिसको हम मैनिफेस्टेशन बोलते हैं, वो कहते हैं कि तुम आज देख रहे मैं पहले देख चुका हूं'. इसके अलावा शैरी मान ने और भी ढेर सारी बाते कीं. 

यह भी पढ़ें | 'अब नहीं रुकेगी फिल्म' दिलजीत दोसांझ का ऐलान, खुले मैदान में Satluj की स्क्रीनिंग का वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharry Mann, Diljit Dosanjh, Diljit Dosanjh Films, Diljit Dosanjh Song, Diljit Dosanjh New Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com