विज्ञापन

Panchayat Season 5 Release: पंचायत की रिलीज डेट का बनराकस ने दिया अपडेट, फैंस बोले- जालिम

पंचायत के पांचवे सीजन की रिलीज को लेकर अपडेट आ गया है, जिसे खुद बनराकस ने दिया है, जिसे देख फैंस निराश हैं. 

Panchayat Season 5 Release: पंचायत की रिलीज डेट का बनराकस ने दिया अपडेट, फैंस बोले- जालिम
पंचायत सीजन 5 की रिलीज को लेकर बनराकस ने दिया अपडेट
NDTV

प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज पंचायत सीजन 5 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. पिछले चार सीजन फैंस के बीच काफी चर्चा में रहे, जिसमें सचिव जी, बनराकस, प्रधान जी और बिनोद का किरदार खूब पसंद किया गया. वहीं इसके कारण फैंस को पंचायत के पांचवे सीजन का बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच फैंस की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए मेकर्स ने पंचायत 5 की रिलीज का अपडेट शेयर किया है और बताया कि इस साल पंचायत सीजन 5 नहीं आएगा, जिसका खुलासा खुद बनराकस ने किया है. 

Prime Video पर इस साल नहीं आएगा पंचायत सीजन 5

पिछले काफी समय से कहा जा रहा था कि पंचायत सीजन 5 साल 2026 के अंत तक आएगा. हालांकि मेकर्स ने साफ कर दिया है कि इस साल पंचायत का पांचवा सीजन नहीं आएगा. दरअसल, एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत' के बनराकस (दुर्गेश कुमार) की माला पहने हाथ जोड़ते हुए एक फोटो सामने आई है, जिसपर लिखा है- पंचायत सीजन 5 इस साल नहीं आएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- 64 साल पुरानी पहली भोजपुरी फीचर फिल्म, लता, ऊषा, सुमन कल्याणपुर और रफी की आवाज में 7 गाने हैं अमर

इस पोस्ट ने फैंस को उनके पसंदीदा शो के भविष्य को लेकर उलझन में डाल दिया है. प्लेटफॉर्म की ओर से आए एक रहस्यमयी संदेश ने कई अटकलों को जन्म दे दिया है, जिससे दर्शक यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या यह बेहद लोकप्रिय सीरीज एक और सीजन के साथ वापस आएगी या नहीं. 

पंचायत सीजन 4 में क्या हुआ था? 

पंचायत के सीजन 4 में आपने देखा कि प्रधान जी (रघुबीर यादव) और मंजू देवी (नीना गुप्ता) को अपना पद गंवाना पड़ा, जिससे फुलेरा में नए नेतृत्व के लिए रास्ता साफ हो गया. क्रांति देवी (सुनीता राजवार) नई प्रधान बनीं, और उनके साथ उनके पति भूषण शर्मा, जिन्हें 'बनराकस' (दुर्गेश कुमार)  भी आ गए. सत्ता के इस नए समीकरण के बाद अब फुलेरा में 'बनराकस का राज' के बीच आगे क्या होगा इसे सीजन 5 में देखा जाएगा.  

ये भी पढ़ें- नीम करोली बाबा पर बनीं हनुमान अंश के 100 दिन का शराब और नॉनवेज के बिना जश्न, सक्सेस पार्टी में पहुंचे कार्तिक आर्यन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat, Panchayat Season 5, Panchayat 5 Release, Panchayat 2 Banrakas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com