बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) म्यूजिक वीडियो 'दिल है दीवाना' में पहली बार एक साथ नजर आएंगे, जिसका टीजर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. यह फनी गाना 'द गुड, द बैड एंड द प्रेटी' की कहानी है, जिसमें अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और रकुल एक स्टाइलिश अवतार में दिखाई देंगे. गाने का पोस्टर कुछ ही दिन पहले ही आउट हुआ था, जिसमें प्रशंसकों को अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और रकुल प्रीत सिंह के शानदार लुक की झलक दिखाई गई थी. अब 'दिल है दीवाना' सॉन्ग का टीजर (Dil Hai Deewana Teaser) आउट किया गया है.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अर्जुन कपूर ने 'दिल है दीवाना' सॉन्ग का टीजर (Dil Hai Deewana Teaser) साझा किया है और उसके साथ उन्होंने लिखा है, 'एक प्रेम कहानी जो मस्ती से भरी है! 'दिल है दीवाना' का टीजर आउट हो गया है सॉन्ग 17 अप्रैल 2021 को रिलीज हो रहा है!' इसी तरह रकुल ने भी अपने इंटाग्राम अकाउंट पर इसका टीजर शेयर किया है. इस मजेदार टीजर में रकुल को अर्जुन लुभाने की कोशिश कर रहे हैं और फिर बाद में उन्हें एक शर्मीले अवतार में देखा जा सकता है. इस टीजर की दिलचस्प बात यह है कि इसमें अर्जुन को दोहरा अवतार देखने को मिल रहा है- 'द गुड एंड द बैड' जिसकी झलक आप टीजर में देख सकते है. यह सॉन्ग 17 अप्रैल रिलीज होने वाला है.
बता दें, इस गाने को दर्शन रावल (Darshan Raval ) और ज़ारा खान (Zara Khan ) ने गाया है. अर्जुन और रकुल के इस ट्रैक को तनिष्क बागची (Tanishk Bagchi) ने संगीत दिया है. इस गाने के बोल शब्बीर अहमद (Shabbir Ahmed) द्वारा लिखे गए हैं और इसका संगीत वीडियो का निर्माण भूषण कुमार कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं