विज्ञापन

18 महीने बाद जिम में लौटीं रकुल प्रीत सिंह, बोलीं- शरीर को फिर से सब कुछ सीखना पड़ रहा है

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह चोट से उभरने के बाद करीब डेढ़ साल के लंबे ब्रेक के बाद फिर से जिम लौटीं. एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर जिम में वर्कआउट का वीडियो भी शेयर किया है.

18 महीने बाद जिम में लौटीं रकुल प्रीत सिंह, बोलीं- शरीर को फिर से सब कुछ सीखना पड़ रहा है
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह जिम वीडियो
Instagram

Rakul Preet Singh Fitness: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह चोट से उभरने के बाद फिर से जिम लौटी हैं. उन्होंने करीब डेढ़ साल के लंबे ब्रेक के बाद जिम फिर से शुरू कर दिया है. एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू कर दी है. इसको लेकर उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है. रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) को जिम में वर्कआउट के दौरान 80 किलोग्राम का डेडलिफ्ट बिना बेल्ट के उठाने के कारण पीठ में गंभीर चोट यानी स्लिप डिस्क हो गई थी. अब इसके ठीक होने के बाद फिर एक्ट्रेस ने जिम शुरू कर दिया है.

रकुल प्रीत सिंह 18 महीने बाद जिम लौटीं

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने फिटनेस सफर की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की और बताया कि इतने लंबे समय बाद दोबारा फिटनेस रूटीन में लौटना आसान नहीं है. रकुल ने कहा कि उनका शरीर धीरे-धीरे फिर से एक्सरसाइज के अनुसार खुद को ढाल रहा है और ऐसा लग रहा है जैसे मांसपेशियां दोबारा हर मूवमेंट सीख रही हों. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रकुल बैक सपोर्ट बेल्ट पहनकर एक्सरसाइज करती नजर आईं. उन्होंने वर्कआउट की शुरुआत मैट पर स्ट्रेचिंग और कुछ योगासन से की, ताकि शरीर को ट्रेनिंग के लिए तैयार किया जा सके. इसके बाद उन्होंने वेट ट्रेनिंग शुरू की और पैरों की ताकत और संतुलन बढ़ाने के लिए लंजेस भी किए.

रकुल ने शेयर किया वीडियो

रकुल ने आगे रेजिस्टेंस बैंड स्क्वाट्स भी किए. शुरुआत में उन्होंने हल्के स्क्वाट्स किए, जिससे मांसपेशियां बिना ज्यादा दबाव के फिर से एक्टिव हो सकें. इसके बाद उन्होंने एक्स्ट्रा सपोर्ट के लिए वेस्ट बेल्ट पहनकर बारबेल स्क्वैट्स किए. इसके साथ ही जांघों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए लेग एक्सटेंशन मशीन पर भी एक्सरसाइज की. रकुल ने वीडियो के साथ लिखा, "डेढ़ साल बाद मैंने फिर से इस पोजिशन में ट्रेनिंग शुरू की है. इसलिए एक्स्ट्रा सेफ्टी का इस्तेमाल कर रही हूं, क्योंकि शरीर को दोबारा वही सब सीखने की जरूरत है जो वह पहले आसानी से कर लेता था".

वीडियो शेयर करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने अपनी फिटनेस वापसी के अनुभव के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने लिखा, "किसे पता था कि अपने ही शरीर को पुरानी चीजें दोबारा सिखाना किसी नई नौकरी शुरू करने जैसा महसूस होगा. कुछ दिनों में शरीर मेरी बात मानता है, कुछ दिनों में अपनी शर्तें रखता है और कुछ दिनों में याद दिलाता है कि असली कंट्रोल उसी के हाथ में है, लेकिन चाहे जैसा भी दिन हो, हम आते हैं, मेहनत करते हैं और अगले दिन फिर से कोशिश करते हैं".

रकुल की वर्कआउट रूटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ-साथ फंक्शनल और कोर एक्सरसाइज भी शामिल थीं. उन्होंने केटलबेल स्विंग्स किए और बताया कि पहले वह 20 किलो वजन के साथ यह एक्सरसाइज करती थीं और अब धीरे-धीरे उसी लेवल तक वापस पहुंचने की कोशिश कर रही हैं. रकुल ने कुछ समय स्टेयर क्लाइंबर मशीन पर भी बिताया, जो कार्डियो और पैरों की मजबूती के लिए फायदेमंद मानी जाती है.

यह भी पढ़ें:- चश्मा साफ करने के लिए भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का इस्तेमाल, लेंस हो सकते हैं खराब

यह भी पढ़ें:- क्या आपकी जॉलाइन नहीं दिखती शार्प? एक्सपर्ट से जानिए कैसे ठुड्डी की बनावट भी बदल सकती है पूरे चेहरे का लुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakul Preet Singh, Rakul Preet Singh Gym Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com