बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने नितेश तिवारी की 'रामायण' में शूर्पणखा के रोल से सभी को हैरान कर दिया. ट्रेलर आते ही उनका ये रोल सुर्खियों में आ गया. हाल ही में रकुल प्रीत ने एक फैन का दिल छू लेने वाला ओपन लेटर शेयर किया, जिसमें शूर्पणखा के रोल के लिए उनके चुने जाने की तारीफ़ की गई थी क्योंकि इस तरह के रोल के लिए हां कहना आसान नहीं है. इस बात से खुश होकर, 'रनवे 34' की एक्ट्रेस ने अपने X हैंडल (पहले ट्विटर) पर एक प्यारा सा मैसेज शेयर किया और बताया कि उन्होंने शूर्पणखा का रोल करने के लिए हां क्यों की.
फैन ने इस तरह का अलग किरदार चुनने के लिए रकुल प्रीत सिंह की तारीफ की. उन्होंने बताया कि भले ही हम शूर्पणखा को सिर्फ एक घटना के लिए याद करते हैं, लेकिन वह रामायण के सबसे प्रभावशाली और कई पहलुओं वाले किरदारों में से एक हैं. पत्र के एक हिस्से में लिखा था, 'पीढ़ियों से, शूर्पणखा को अक्सर एक घटना के जरिए याद किया जाता रहा है. फिर भी, वह रामायण के सबसे जटिल और प्रभावशाली किरदारों में से एक हैं. उनके फैसलों ने इस महाकाव्य की दिशा बदल दी, जिससे वह कई लोगों की सोच से कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण हो गईं. इसीलिए मुझे आपका इस रोल के लिए चुना जाना बहुत दिलचस्प लगा.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रामायणम् का ट्रेलर रिलीज
फैन ने रकुल प्रीत सिंह से यह भी पूछा कि उन्हें इतने चुनौतीपूर्ण रोल को निभाने की प्रेरणा कहां से मिली. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस फिल्म में रकुल की परफॉर्मेंस दर्शकों को किरदारों को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करेगी. इस नोट के जवाब में, रकुल ने माना कि शूर्पणखा की जटिलता ने ही इस किरदार में उनकी दिलचस्पी बढ़ाई थी. उन्होंने लिखा, 'इस प्यारे लेटर के लिए धन्यवाद. शूर्पणखा के लिए हां कहने की वजह वही थी जिसका आपने जिक्र किया, किरदार की जटिलता. इतिहास अक्सर शूर्पणखा को एक पल के लिए याद करता है, लेकिन उसकी कहानी में और भी बहुत कुछ है.'
'दे दे प्यार दे 2' की एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'एक एक्टर के तौर पर, सोच को चुनौती देने वाले रोल सबसे रोमांचक होते हैं. मुझे उम्मीद है कि जब 'रामायण' आएगी, तो दर्शक खुले मन से उस किरदार को समझेंगे.' नितेश तिवारी के निर्देशन में और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज़ और आठ बार एकेडमी अवॉर्ड जीतने वाले VFX स्टूडियो DNEG द्वारा निर्मित, तथा यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से बन रही 'रामायण: पार्ट वन' के दिवाली 2026 में दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं