विज्ञापन

पवन सिंह का 3 साल पुराना भोजपुरी गाना, यूट्यूब पर 457 मिलियन बार देखा गया वीडियो, साउथ के स्वैग में नजर आए थे पावर स्टार

पवन सिंह का भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अलग ही बवाल है. पावर स्टार की फिल्मों के साथ साथ उनके गानों की भी एक अलग मार्केट है. आज हम आपको उनके एक ऐसे ही गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने तीन साल से यूट्यूब पर धूम मचाई हुई है.

पवन सिंह का 3 साल पुराना भोजपुरी गाना, यूट्यूब पर 457 मिलियन बार देखा गया वीडियो, साउथ के स्वैग में नजर आए थे पावर स्टार
'पावर स्टार' पवन सिंह के गाने ने यूट्यूब पर मचाई धूम, यूट्यूब पर 457 मिलियन पार
Social Media
नई दिल्ली:

Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक को लेकर चर्चा हो तो पवन सिंह के नाम के बिना ये कुछ ऐसी होगी जैसी कि साज बिना संगीत. पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह एक ऐसे स्टार हैं जिनका नाम सुनते ही फैन्स का दिल जोश से भर जाता है. उनकी फिल्मों को तो खूब प्यार मिलता ही है उनके गानों को लेकर भी फैन्स की खूब दीवानगी रहती है. यही वजह है कि महज तीन साल पहले आया गाना भी व्यूज के मामले में अच्छे अच्छों को पीछे छोड़ चुका है. इस गाने का नाम है “राजाजी के दिलवा”

अप्रैल 2023 में डीआरएस म्यूजिक के शेयर किए गए इस गाने ने यूट्यूब पर 45 करोड़ से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं और आज भी ट्रेंडिंग में बना हुआ है. गाने में पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह की आवाज, रोमांटिक-कॉमेडी फ्लेवर और कैची बीट्स ने इसे फैंस का फेवरेट बना दिया. गाने की बात करें तो “राजाजी के दिलवा” एक हल्का-फुल्का रोमांटिक गाना है जिसमें हीरो अपनी नाराज हीरोइन को मनाने की कोशिश करता है. बो

ल जैसे “तवा लेखा गरम रउवा करी ना मिजाज के… तहरा राजा जी के दिलवा टूट जाई” सीधे फैन्स के दिल को छूते हैं. वीडियो में पवन सिंह और क्वीन शालिनी की केमिस्ट्री, गोल्डी जयसवाल का डायरेक्शन और बॉबी जैक्सन की कोरियोग्राफी ने इसे और अट्रैक्टिव बना दिया. गाना सिर्फ भोजपुरी बेल्ट में नहीं, बल्कि पूरे देश में यंगस्टर्स के बीच वायरल हुआ.
  

पवन सिंह ना केवल इस गाने में नजर आए उन्हें इसे गाया भी है. उनका साथ दिया है शिवानी सिंह ने. दोनों की जुगलबंदी ने गाने को यादगार बना दिया. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. वे पॉपुलर भोजपुरी लिरिसिस्ट हैं और कई हिट गानों के लिए जाने जाते हैं. “राजाजी के दिलवा” में भी उन्होंने रोजमर्रा की बातचीत और रोमांस को खूबसूरती से पिरोया है.

यह भी पढ़ें: 380 फिल्मों में बना विलेन, जब हीरोइन के साथ फरमाया रोमांस तो धर्मेंद्र-जितेंद्र फेल, 55 साल पुराना गाना आज भी हिट, मोहम्मद रफी की आवाज ने बनाया खास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh, Pawan Singh Song, Pawan Singh Movies, Bhojpuri, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com