विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2020

Dhanashree Verma ने न्यू ईयर एंथम पर किया खूबसूरत डांस, युजवेंद्र चहल की मंगेतर का देखें Video

युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धनाश्री खूबसूरत डांस करती नजर आ रही हैं.

Dhanashree Verma ने न्यू ईयर एंथम पर किया खूबसूरत डांस, युजवेंद्र चहल की मंगेतर का देखें Video
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • धनाश्री वर्मा का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • न्यू ईयर एंथम पर किया खूबसूरत डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

मशहूर यूट्यूबर और क्रिकेट खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्माDhanashree Verma) अपने डांस से तहलका मचा देती हैं. धनाश्री वर्मा अकसर अपने इंस्टग्राम पर अपने डांस वीडियो शेयर करती हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा जाते हैं. हाल ही में उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में धनाश्री वर्मा नए साल के एंथम सॉन्ग 'नई धूप (Nayi Dhoop Song)' पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके मूव्स फैन्स को भी काफी पसंद आ रहे हैं. 


इस वीडियो में धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने व्हाइट प्रिंटिड कुर्ता पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने भी धनाश्री के इस वीडियो पर कमेंट किया है. उन्होंने कमेंट करते हुए दिल का इमोजी बनाया है. धनाश्री वर्मा के इस डांस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) एक फेमस यूट्यूबर हैं और उसके साथ ही वह एक डेंटिस्ट भी है. धनाश्री वर्मा ने 2014 में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल डेंटल कॉलेज से डिग्री ले रखी है. धनाश्री वर्मा डांस एकेडमी भी चलाती हैं और युवा डांसर्स को तैयार करती हैं. धनाश्री वर्मा के यूट्यूब चैनल पर 21 लाख से ज्यादा लाइक्स हैं. यही नहीं, धनाश्री बॉलीवुड के कई बड़े सितारों समेत गुरु रंधावा जैसे नामी सिंगर्स के साथ कौलेबोरेशन भी कर रखा है. यही नहीं, धनाश्री वर्मा के इंस्टाग्राम पर 25 लाख फॉलोअर्स भी हैं. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Video, Dhanashree Verma Dance Video Viral, Dhanashree Verma Instagram, Dhanashree Verma Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com