क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ और डांस कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ नहीं, बल्कि उनका नया डांस वीडियो है. भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के साथ उन्होंने सुपरहिट गाने 'छम्मा-छम्मा' पर ऐसी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी कि वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया. दोनों की शानदार एनर्जी, दमदार एक्सप्रेशन और एक जैसी ट्यूनिंग ने लोगों का दिल जीत लिया. वीडियो पर लगातार लाइक्स और कमेंट्स बढ़ रहे हैं, जबकि फैंस दोनों की जोड़ी को अब तक का सबसे धमाकेदार डांस कोलैब बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें: राजपाल यादव की 2 फिल्मों ने कमाए 440 करोड़, अब कोर्ट ने 7 मामलों में सुनाई 21 महीने की जेल, चुकाने होगी ये मोटी रकम
धनाश्री और अक्षरा ने लूट ली महफिल
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर में हैं. अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से उनका बॉलीवुड डेब्यू हो चुका है और जल्द ही वो श्रद्धा कपूर के साथ भी नजर आने वाली हैं. इसी बीच धनाश्री वर्मा के साथ उनका नया डांस वीडियो सामने आया है. दोनों ने 'छम्मा-छम्मा' गाने पर जबरदस्त तालमेल के साथ डांस किया. एक जैसे आउटफिट और शानदार एक्सप्रेशन ने इस वीडियो को और भी खास बना दिया.
कैप्शन ने भी खींचा ध्यान
धनाश्री वर्मा ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि कुछ गाने कभी पुराने नहीं होते, बल्कि समय के साथ और भी ज्यादा यादगार बन जाते हैं. उन्होंने इस पोस्ट में उर्मिला मातोंडकर को टैग करते हुए उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ भी की. वहीं अक्षरा सिंह ने कमेंट में लिखा, 'एनर्जी ही एनर्जी को पहचानती है.' दोनों की ये प्यारी बातचीत भी फैंस को खूब पसंद आई.
फैंस बोले- फायर है ये जोड़ी
वीडियो पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है. किसी ने हार्ट इमोजी शेयर की, तो किसी ने दोनों की जोड़ी को 'तबाही' बताया. एक यूजर ने लिखा, 'फायर.' वहीं दूसरे ने कहा कि दोनों एक जैसे कपड़ों में बहनों जैसी लग रही हैं. कई लोगों ने उनकी परफॉर्मेंस को किलर बताया. कुल मिलाकर धनाश्री वर्मा और अक्षरा सिंह का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं