- देवेंद्र सैनी का 'शंकर' सॉन्ग हुआ रिलीज
- भगवान भोलेनाथ पर बना है गाना
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Video
राजस्थान के अलवर जिले से निकल मुंबई में देवेंद्र सैनी (Devendra Saini) ने अपनी अलग ही पहचान बनाई है. एक्टर, निर्देशक और गायक के तौर पर देवेंद्र सैनी (Devendra Saini Video) को काफी लोकप्रियता हासिल हुई है. हाल ही में उनका पहला भक्ति सॉन्ग 'शंकर (Shankar)' रिलीज हुआ है. इस गाने को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने में देवेंद्र सैनी भगवान शंकर की भक्ति करते नजर आ रहे हैं. इस गाने के रिलीज होने से पहले ही लोगो में काफी हर्ष और उल्लास था और जैसे ही यह सॉन्ग रिलीज़ हुआ, यूटयूब पर काफी पॉपुलर हो गया. फैन्स को भगवान भोले पर बना यह गाना खूब पसंद आ रहा है.
बता दें, 'शंकर (Shankar Song)' सॉन्ग को अजय अलवर (अम्मु) ने लिखा है तो वहीं, देवेंद्र सैनी (देबू) ने अपनी आवाज दी है. इस गाने को सौम्यजीत राय ने डायरेक्ट किया है. गाने की शुरुआत महामृत्युंजय मंत्र से होती है. गाने के शुरुआत में संगीतकार यह प्रार्थना कर रहा है की हे भोलेनाथ मुझे इस संसार की मोहमाया से दूर कर मेरा मार्गदर्शन करो. दरसल 'शंकर' गाने की कहानी एक मध्यम वर्गीय ग्रामीण परिवार से प्रेरित हैं जहा यह माना और कहा जाता हैं की गाना बजाना डांस जैसे काम से कुछ नहीं मिलता बदनामी के अलावा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें, देवेंद्र सैनी (Devendra Saini) का यह सॉन्ग सावन के महीने में 31 जुलाई को रिलीज हुआ था. इस गाने को फैन्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. गाने को अब तक 38 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, देवेन्द्र सैनी के बारे में बात करें, तो मास्टर सलीम, प्रिंस नरूला, लखविंदर वडाली और कमाल खान, गुरजीत सिंह और अभिनेता सचिन आहूजा जैसे लोगों ने उनके इस गाने की प्रशंसा की है. वहीं, 'शंकर सॉन्ग (Shankar Song Out)' फैन्स के दिलों को काफी लुभा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं